
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का कहना है कि समस्त वैभव प्रदान करने वाली मां महालक्ष्मी का स्वागत वैभवपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को अपने पास मौजूद संसाधनों का प्रयोग करने में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इसके लिए किसी विशेष आयोजन की आवश्यकता बेशक नहीं है लेकिन हमारे पास जो भी संसाधन उपलब्ध हैं उनका प्रयोग कर हमें मां का स्वागत अवश्य ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में संपन्नता, समृद्धि और विकास का द्योतक है। जब हम मां महालक्ष्मी का स्वागत हर्ष एवं उल्लास के साथ करते हैं तो वह भी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
स्वामीजी ने बताया कि दीपावली का पर्व भगवान श्री राम के वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटने के निमित्त भी किया जाता है। इससे हमें यह सोचना चाहिए कि जीवन में अनेक परेशानियां आती हैं लेकिन उनका अंत भी अवश्य ही आता है। कभी-कभी परेशानियां लंबा समय ले जाती हैं लेकिन यह व्यक्ति के धैर्य की परीक्षा होती है।
आपको बता दें कि श्री सिद्धदाता आश्रम को विशेष रोशनी के साथ सजाया गया है, जिसकी सजावट देखते ही बनती है। यह सजावट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं। दीपावली के पर्व पर बेशक यहां कोई विशेष आयोजन तो नहीं होता है लेकिन रंग बिरंगी रोशनी से सजे आश्रम की भव्यता और दिव्यता में अवश्य ही निखार आ जाता है, जिसे देखने के लिए यहां भक्त बरबस ही चले आते हैं।
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लो Read More...
दीपावली उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहा
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे व Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 88, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में भव्य दीवाली मेल आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और स Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; उत्कृष्टता, समर्पण और मूल्य आधारित शिक्षा के 12 वर्षों के अनुभव और परंपरा के साथ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद ने धनतेरस क Read More...
FARIDABAD NEWS 17 OCT 2025 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैंकेडरी स्कूल एवं ब्यापार मंडल फ Read More...
FARIDABAD NEWS 17 OCT 2025 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा MY Bharat के माध्यम से “विकसित भारत पदयात्राओं” का आयोजन किया जा रहा है। इ Read More...