FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,21 October , 2025
स्वच्छता रैली, महिलाओं को दी गई हाइजीन किट और आत्मनिर्भरता का संदेश

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 ; GAUTAM ;  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एनएसएफ और एफएचएस के संयुक्त तत्वावधान में आज बसंतपुर गांव से अजय नगर बजरंग चौक तक एक विशाल स्वच्छता रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भाग लिया और स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
रैली के समापन पर ज्योति वर्मा ने सभी महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर प्रवीन जोशी, वी.पी. ठाकुर (रीजनल डायरेक्टर), वस्त्र मंत्रालय, डॉ. अमना मिर्जा (प्रोफेसर) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, एसएचओ श्रीमती उषा यादव महिला थाना फरीदाबाद और संस्था के अध्यक्ष यामिन खान उपस्थित रहे।
उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रवीन जोशी ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया किए मैं स्वच्छता से लेकर वित्तीय सशक्तिकरण तक हर पहलू में आपके साथ खड़ी हूं। आप आत्मनिर्भर बनें, यही आज की आवश्यकता है।
डॉ. अमना मिर्जा ने महिलाओं को स्वयं शिक्षित होने और अपनी बेटियों को भी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को सशक्त बना सकती है।
वी.पी. ठाकुर ने महिला समूहों को हस्तशिल्प और हैंडलूम से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर रोजगार प्राप्त कर सकें। एसएचओ श्रीमती उषा यादव ने महिलाओं को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। किसी भी स्थिति में आप अकेली नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शोएब खान ने महिलाओं को संविधान में प्रदत्त उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर सुरक्षा, संपत्ति अधिकार आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। संयोजक यामीन खान ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष यामिन खान ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और हस्तशिल्प उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी महिलाओं को हाइजीन किट (स्वच्छता किट) वितरित की गईं, ताकि स्वच्छता के संदेश को न सिर्फ  शब्दों में बल्कि व्यवहार में भी अपनाया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रहा और समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम साबित हुआ। 

स्वच्छता रैली, महिलाओं को दी गई हाइजीन किट और आत्मनिर्भरता का संदेश

More News

10/21/2025 7:37:52 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा गोवर्धन पूजा की तैयारियाँ शुरू : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं. 1 के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से Read More...

10/21/2025 7:10:26 PM
15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन प्रकाश एकता और आशा का संदेश लेकर जगमगाया दीपोत्सव

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट Read More...

10/21/2025 7:05:13 PM
स्वच्छता रैली, महिलाओं को दी गई हाइजीन किट और आत्मनिर्भरता का संदेश

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 ; GAUTAM ;  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एनएसएफ और एफएचएस के संयुक्त तत्वावधान में आज बसंतपुर गांव से अजय नगर बजरंग चौ Read More...

10/21/2025 6:58:21 PM
विकसित फरीदाबाद जनविश्वास से जनकल्याण तक

FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मान Read More...

10/19/2025 7:36:00 PM
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह सौहार्द, ज्ञान और संस्कृति का हुआ संगम

BALLABGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह Read More...

10/19/2025 6:27:59 PM
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने दीपों के उत्सव दिवाली की मंगलकामनाएं दी

CHANDIGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज प्रदेश वासियों को दीपों के उत्सव दिवाली की Read More...

10/18/2025 7:08:37 PM
मां महालक्ष्मी का वैभवपूर्ण स्वागत के लिए सज गया श्री सिद्धदाता आश्रम

रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री Read More...

10/18/2025 6:43:38 PM
दीपावली पर्व पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजों को विशेष पोषाहार वितरण किया

FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...


Welcome