- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 October , 2025
FARIDABAD NEWS 13 OCT 2025 ; GAUTAM ; आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर हुए अत्याचार व जुर्म करने वालों के खिलाफ व उनके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सुबह पहले कार्यकर्ता सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्र हुए तथा जुलूस की शक्ल में सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है समाज के हर वर्ग विशेषकर दलितों पर अत्चाचार व जुर्म बढ़े है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इससे ज्यादा ज्यादती और क्या हो सकती है कि एडीजीपी स्तर के अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। यह हरियाणा में दलित अत्याचार का पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे मामले हरियाणा में रोज-रोज होते है। भाजपा की सरकार आरएसएस के एजेन्डे पर चलकर दलित अधिकारियों को प्रताडि़त कर रही है। साथ ही उन्हें उच्च पदों पर लगने की बजाय खुड्डे लाईन कर काम करवाती है।
उन्होंने कहा कि देश की संविधान संस्थाएं भी सुरक्षित नहीं है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि न्यायमूर्ति बी आर गवई पर जूता फैंक कर हमला किया गया। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी कृत्यों की निंदा करती है साथ ही जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, ठा. राजाराम, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, जमील मलिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राजेन्द्र चपराना, डा. सौरभ शर्मा, बाबूलाल रवि, विनोद कौशिक, ईशांत कथूरिया, विधान प्रताप सिंह, एडवोकेट संजीव चौधरी, चुन्नू राजपूत, एस.एल. शर्मा, कृपाल बाल्मीकि, जवाहर ठाकुर, संजय कौशिक, सुरेश बेनीवाल, आकाश शर्मा, शौहेल सैफी, पराग गौतम, एसएल शर्मा, उमेश कौशिक, राहुल नागर, विशाल पाण्डे, केडी कौशिक, सतीश भाटिया, अर्जुन तंवर, योगेश तंवर, प्रीतम प्रधान, अवध किशोर, नरेश गोयल, रामकुमार यादव, विकास फागना, अनिता शर्मा, सुनीता फागना, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, राजकुमार यादव, देव वशिष्ठ, जुल्फीकार, जयभगवान भारद्वाज, रवि तिवारी, पंकज राजेन्द्र, बाबू राम, मुन्ना मास्टर, समीम अहमद, एसके गुप्ता, जसबीर सिंह, राम प्रवेश सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...