- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 October , 2025
सिटी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों और छायाकारों के लिए स्कूटी वितरण कार्यक्रम
FARIDABAD NEWS 13 OCT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद के एफआईए ऑडिटोरियम में सिटी प्रेस क्लब द्वारा एक भव्य स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को स्कूटी प्रदान की और मीडिया जगत के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्य के प्रति सम्मान एवं प्रोत्साहन व्यक्त किया।
मीडिया सरकार की रचनात्मक सहयोगी ; विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, जो हर परिस्थिति में जनमानस की आवाज़ बनकर सच्चाई को उजागर करता है। पत्रकार साथियों का यह समर्पण और सेवा भाव लोकतंत्र की ताकत है। ऐसे आयोजनों से उनके कार्य को नई ऊर्जा, पहचान और सम्मान मिलता है। विपुल गोयल ने कहा कि मीडिया सरकार की विरोधी नहीं बल्कि वो सहयोगी है जो उन मुद्दों को लेकर आता है जिसपर काम होना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सशक्त बनाने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। फरीदाबाद जैसे औद्योगिक और प्रगतिशील शहर में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आमजन की समस्याओं को आवाज़ देने और शासन-प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है।समारोह में उपस्थित पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट्स ने इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब के व्हीलचेयर डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल हुए इसके अतिरिक्त सोमवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रोटरी क्लब मिडटाउन, इंपीरियल और वन द्वारा आयोजित व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि समाज के उत्थान में ऐसे कार्यक्रमों का विशेष योगदान होता है। ये केवल जरूरतमंदों को सहारा नहीं देते, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और मानवता की भावना को सशक्त करते हैं। हम सबका दायित्व है कि समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर मिले- यही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जैसी सामाजिक संस्थाएँ जिस निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी हैं, वह प्रशंसनीय है। ऐसे प्रयास समाज को अधिक संवेदनशील, सहयोगी और सशक्त बनाते हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल ने सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : सभी को विदित है श्री बागेश्वर धाम सरकार की Read More...
FARIDABAD NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM ; केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वंदेमातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंद Read More...
FARIDABAD NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-06 गुडईयर चौक स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन के एक्सईएन संजय कुमार मंगला से यूनिट बल्लभगढ़ प्रधान मदन गोपाल शर Read More...
SAMALKHA NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : 78वें निरंकारी संत समागम के समापन उपरांत, समालखा के उन्हीं मैदानों में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की उप Read More...
JIND NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : मोतीलाल स्कूल, जींद में स्काउट स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड बच्चों न Read More...
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला स्तरीय बैठक
JIND NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 NOV 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 को सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : वोट चोर, गद्दी छोड़ मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा खुलासा करने के बाद लगातार देश भर में कांग्रेस पार्ट Read More...