FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 October , 2025
प्रकाशोत्सव' दीवाली की सभी को बधाई एवं मंगल कामनाएं : प्रो.अनुराधा शर्मा

'प्रकाशोत्सव' दीवाली की सभी को बधाई एवं मंगल कामनाएं : प्रो.अनुराधा शर्मा
वोकल फॉर लोकल' का ध्यान रखते हुए जरूरतमंद के साथ मनाएं उत्सव: प्रो.पवन सिंह


FARIDABAD NEWS 13 OCT 2025 ; GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद के 'संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी (सीएमटी)' विभाग ने अपने रचनात्मक क्लब 'दृष्य - क्रिएटिव केनवास' के माध्यम से पांच दिवसीय 'प्रकाशोत्सव- 2025' का शुभारंभ किया। यह उत्सव 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन एंड मल्टी मीडिया टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता के साथ संस्कृति एवं सामूहिक भावना को प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त दीया, तोरण द्वार, लाइट इट अप, क्रिएटिव स्पार्क्स, ग्लो विद क्रिएटिविटी, रंग रंगीली रंगोली और कैंपस दीवाली उत्सव जैसी प्रतियोगिता होंगी। समापन पर सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

सी.वी.रमण ब्लॉक में द्वितीय तल पर मीडिया विभाग में आयोजित 'प्रकाशोत्सव-2025' के उद्घाटन समारोह की शुरुआत एक पारंपरिक स्वागत के साथ हुई।  दृश्य क्लब द्वारा अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। उसके उपरांत डीन प्रो.अनुराधा शर्मा, मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। डीन प्रो.अनुराधा शर्मा ने अपने संबोधन में विभाग और आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने इस नई पहल की सराहना करते हुए छात्रों को अपनी रचनात्मक क्षमताओं को सार्थक भागीदारी के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने दृश्य क्लब को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों और फैकल्टी के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि 'प्रकाशोत्सव 2025' मीडिया  विभाग के लिए एक नया मील का पत्थर है। ऐसी पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को दर्शाती है और रचनात्मकता के माध्यम से मानवीय समन्वय और सामाजिक विकास को प्रेरित करती है। हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए जरूरतमंद के साथ उत्सव अवश्य मनाएं।

कोऑर्डिनेटर डॉ.सोनिया हुड्डा ने दृष्य क्लब सहित डीन, विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी का स्वागत किया। उन्होंने इस सफल आयोजन की बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। दृश्य क्लब प्रेजिडेंट पलक अरोड़ा ने क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया। 'प्रकाशोत्सव-2025' में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे रंग-बिरंगे सेल्फी फ्रेम में सभी ने अपने-अपने चित्र लिए।

प्रकाशोत्सव' दीवाली की सभी को बधाई एवं मंगल कामनाएं : प्रो.अनुराधा शर्मा

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome