- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,18 September , 2026
धूमधाम से मनाया कंपनी का वार्षिकोत्सव व विश्वकर्मा दिवस
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कंपनी का वार्षिक उत्सव एवं विश्वकर्मा दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के एम.डी. सुरेन्द्र राणा एवं डायरेक्टर कौशल राणा ने की। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एम.डी. सुरेन्द्र राणा ने सभी कर्मचारियों, इंजीनियरों और श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कंपनी की सफलता के पीछे हर कर्मचारी की मेहनत और लगन है। उन्होंने कहा कि जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस ने गुणवत्ता और समयबद्धता के दम पर कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डायरेक्टर कौशल राणा ने कहा कि कंपनी लगातार नई तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ कार्य कर रही है और आने वाले समय में कंपनी और बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। अंत में सभी ने कंपनी की तरक्की और उज्जवल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजपाल जिला अध्यक्ष आर एल डी मथुरा, बलदेव, प्रतीक जिला प्रभारी आरएलडी मथुरा, अश्वनी गुप्ता रिजनल हैड आइसीआइसीआई बैंक फरीदाबाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद के अन्तर्गत बल्लभगढ़ के सैक्टर 3 की हुडा मार्किट में माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मन Read More...
धूमधाम से मनाया कंपनी का वार्षिकोत्सव व विश्वकर्मा दिवस
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार,17 सितम्बर को Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak of class III and Mr Naman ji of class IV, school level topper Om Shiksha Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा, चंडीगढ़ धीरेन्द्र खडगटा ने आज एनआईटी फरीदाबाद स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 ; GAUTAM : इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक प्रकार की गतिविधियां प्रा Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ द Read More...