- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,18 September , 2026
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विकास और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत कर्म भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद, जीएसएसएस सेक्टर-8, जीएसएसएस चंदावली, जीएसएसएस खेड़ी कलां, जीपीएस डबुआ गांव, जीजीएसएसएस पाली, आधुनिका नवोदय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डी.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रीत नगर बल्लभगढ़, वोहरा इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल तथा सरदार पटेल इंटरनेशनल स्कूल, जीवन नगर-गौंछी सहित विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उन्होंने ने बताया कि मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत’ विषय पर ड्राइंग गतिविधि आयोजित की गई, जबकि जीएसएसएस चंदावली में ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उन्होंने बताया कि पीएम श्री जीएसएसएस खंडावली में ‘बदलता भारत–New India’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 10वीं की नेहा, सबिया, खुशी, कक्षा 9वीं की मनीषा तथा कक्षा 12वीं की मुस्कान ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के विकास, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना रहा।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यालयों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद के अन्तर्गत बल्लभगढ़ के सैक्टर 3 की हुडा मार्किट में माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मन Read More...
धूमधाम से मनाया कंपनी का वार्षिकोत्सव व विश्वकर्मा दिवस
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार,17 सितम्बर को Read More...
FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak of class III and Mr Naman ji of class IV, school level topper Om Shiksha Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा, चंडीगढ़ धीरेन्द्र खडगटा ने आज एनआईटी फरीदाबाद स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 ; GAUTAM : इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक प्रकार की गतिविधियां प्रा Read More...
FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ द Read More...