- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 October , 2025
FARIDABAD NEWS 13 OCT 2025 : GAUTAM : मीडिया लोकतंत्र का चौथा और मजबूत स्तम्भ है। ऐसे में स्वस्थ समाज के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता बेहद जरूरी है। उक्त वाक्य हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकार एसो. फरीदाबाद व महिला पत्रकार एसो. द्वारा आयोजित दीवाली मिलन समारोह में संबोधित करते हुए कहे। विपुल गोयल ने कहा कि पत्रकारों को न केवल घटना का विवरण ही पेश करना चाहिए बल्कि उसका विष्लेषण भी करना चाहिए। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर व गौरव गौतम ने भी मीडिया को समाज की अहम कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच कड़ी का काम करते हैं और समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं। इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने दोनों संस्थानों को दीवाली सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में महिला पत्रकारों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है और गर्व की बात यह है कि वे अपने स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेतली ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार पत्रकारों के उत्थान के लिए काम कर रही है। वहीं विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज के समय में पत्रकारों की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ गई है और उन्हें खुशी है कि वे इस जिम्मेवारी का निर्वाह बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने भी आज के समय में पत्रकारों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि आज प्रिंट से शुरु होकर सोशल मीडिया तक की इस यात्रा में पत्रकारिता का दायरा बहुत बड़ा हो गया है। वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से समाज के समक्ष तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल, सोहनपाल छोंकर, धरम चौधरी पार्षद मुकेश अग्रवाल, कुलदीप साहनी, प्रियंका बिष्ट,जसवंत पंवार,अनिल पाराशर, कविंद्र फागना, आरएस गांधी, शंकर खंडेलवाल, अश्विनी महाजन, शिक्षाविद सीवी रावल, योगेश गुप्ता, अवनीश भसीन, मनोज गोयल, विवेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, जगदीश भाटिया, वेणुका प्रताप खुल्लर, ललित नागर,जेएस लांबा, सुमित गौड़, नितिन सिंगला, बलजीत कौशिक,गिरीश भारद्वाज, डा. रोहित गुप्ता, डा. विशाल खुराना, डा. जितेंद्र, डा. पुनीत दुगगल, डा. पुनीता दुगगल, डा लीना, हरप्रीत कौर, एडवोकेट संध्या गुप्ता, शालिनी मेहता, राज मदान, विनोद गुप्ता, बिजेंद्र सौरोत, रुचिरा खुल्लर, दीपक यादव, सुरेश श्योराण, विनय गोयल, सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक, आरडब्ल्युए व राजनीतिक संगठनों के गणमान्यजन मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...