FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 October , 2025
दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर ; विपुल गोयल 

FARIDABAD NEWS 13 OCT 2025 ; GAUTAM ; सेक्टर 37 अशोका एनक्लेव में प्रदेश सरकार के मंत्रियों विपुल गोयल,  राजेश नागर एवं गौरव गौतम का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने लोगों को सुशासन का मार्ग दिखाया है। इसका धन्यवाद करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा की धरती पर पहुंच रहे हैं। आपको भी मैं इसमें सम्मिलित होने का निमंत्रण देता हूं। गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली से कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए दिल्ली आश्रम रोड से फरीदाबाद तक एलिवेटेड पुल मिलेगा। जिसके बाद लोगों को फरीदाबाद से आश्रम तक जाने में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह रोड पूरी तरीके से रेड लाइट फ्री होगा।

वहीं मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश का सम्पूर्ण विकास करना ही नायब सरकार का एक लक्ष्य है। कभी सड़कों के लिए ताकने वाले तिगांव में ही चौड़ी कंक्रीट की सड़कें, बिजली स्टेशन, नए स्कूल, आईटीआई विकास की कहानी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी कभी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि खुशहाली का रास्ता सड़कों से होकर जाता है। आज उन क्षेत्रों में भी हम सड़क बना रहे हैं जहां पिछले तीन दशक में सड़क नहीं बनी थी। 

मंच को संबोधित करते राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हम तीनों मंत्री आपकी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध हैं। इससे पहले पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता टेकचंद शर्मा ने अशोका एनक्लेव, सेक्टर 37 और नहर पार के लोगों की कुछ मांगों का पत्र तीनों मंत्रियों को सौंपा जिसमें सेक्टर 37 के एंट्री पॉइंट पर शराब के ठेके बंद कराने, दिल्ली मुंबई बड़ौदा हाइवे पर सेक्टर 37 के पास कट की मांग, सराय ख्वाजा पर टोल को हटाने की मांगें भी शामिल रहीं। जिनमें से अधिकांश मांगों को अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर जल्द से जल्द पूरा करने का वादा मंत्रियों ने मंच के माध्यम से किया। 

इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अजय प्रताप भड़ाना, भाजपा नेता उमेश भाटी, मुकेश शर्मा और पार्षद गण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर ; विपुल गोयल 

More News

6/26/2026 7:02:46 PM
एचएसईबी वर्करज यूनियन कर्मचारी करेंगे बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव : लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा Read More...

6/26/2026 6:56:45 PM
समय पर गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, बीएलओ कर रहे हैं घर-घर संपर्क : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मत Read More...

6/26/2026 6:48:19 PM
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस पर रैली का आयोजन

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्य Read More...

6/26/2026 6:41:54 PM
दिवेश कपूर को श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने किया फरीदाबाद का प्रभारी नियुक्त

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM :  धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार् Read More...

6/25/2026 9:52:08 PM
आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर “लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  :  केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...

6/25/2026 9:47:25 PM
मानव सेवा समिति ने छबील लगाकर आमजन को पिलाया ठंडा मीठा शरबत

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...

6/25/2026 9:38:23 PM
नाबार्ड की विकासात्मक गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय करेगा :निवेदिता तिवारी

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM  : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...

6/25/2026 9:33:19 PM
निर्जला एकादशी पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मीठे पानी का वितरण

FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM :  निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...


Welcome