- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,25 June , 2026
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड ) द्वारा श्रीमती हर्षा देव (जिला विकास प्रबंधक , DDM) फरीदाबाद के नवस्थापित आवास-सह-कार्यालय (Residence-cum-Office) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार मीणा (उप महाप्रबंधक नाबार्ड) भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों तथा विकासात्मक संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। यह कार्यालय सहायक महाप्रबंधक एवं जिला विकास प्रबंधक हर्षा देव के नेतृत्व में फरीदाबाद एवं पलवल जिलों में नाबार्ड की विकासात्मक गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निवेदिता तिवारी ने कहा कि जिला विकास प्रबंधक संस्था जमीनी स्तर पर विकासात्मक पहलों को दिशा देने तथा विभिन्न हितधारकों के मध्य प्रभावी समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड ग्रामीण उद्यमिता संवर्धन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना निर्माण तथा जमीनी संस्थाओं को सशक्त बनाने जैसी बहुआयामी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण ऋण प्रवाह को बढ़ावा देने, ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने तथा महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण समुदायों की आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों के साथ वित्तीय साक्षरता, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) का कम्प्यूटरीकरण, स्वयं सहायता समूह-बैंक लिंकिंग तथा सामुदायिक जागरूकता एवं संगठन निर्माण जैसे विभिन्न विकासात्मक एवं बैंकिंग विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मुख्य महाप्रबंधक एवं नाबार्ड के अन्य अधिकारियों ने जिले में नाबार्ड समर्थित एक विकासात्मक परियोजना का भी भ्रमण किया तथा उसकी प्रगति का अवलोकन किया।
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सेक्टर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी, रजि.-292) संबंधित: हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य कर Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधि Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर & Read More...