- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,26 June , 2026
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दिवेश कपूर को फरीदाबाद का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा दल के महासचिव महेश खंडेलवाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर महासचिव महेश खंडेलवाल ने कहा कि दिवेश कपूर लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संयोजन में सेवा दल फरीदाबाद क्षेत्र में अपने जनहितकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिवेश कपूर ने श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के संरक्षक दिगंबर भरत गिरी तथा संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने धार्मिक आयोजनों, सामाजिक सेवा गतिविधियों तथा लोककल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
दल के संरक्षक दिगंबर भरत गिरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिवेश कपूर के नेतृत्व में सेवा दल धार्मिक, सामाजिक एवं लोकहित से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका का और अधिक विस्तार करेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार् Read More...
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। सम Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन कि Read More...