- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,10 September , 2025
पूर्वमंत्री के निवास पर हुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक का जोरदार स्वागत
FARIDABAD NEWS 10 SEPT 2025 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्वमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश-प्रदेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आमजन के हक-हकूक की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक बुलंद करने का काम कर रही है। अब समय आ गया है कि जब 12 सालों के लम्बे अंतराल के बाद हरियाणा के सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है, ऐसे में हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि सभी मिलकर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करे। पूर्वमंत्री श्री दलाल आज अपने सेक्टर-10 स्थित निवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप पूर्व पार्षद जगन डागर, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल, योगेश ढींगड़ा, रोहित सिंगला, रिंकू चंदीला, रेनू चौहान, राजाराम ठाकुर, विनोद कौशिक, राजेश आर्य, उमेश कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, संजय सोलंकी, विकास फागना, संचित कोहली, सुदेश डागर, बलवीर बघेल, राहुल नागर, यश तंवर, अशोक रावल, ललित बंसल, सुभाष कटारिया, विनय शर्मा, बलवंत सिंह, जोगेंद्र डागर, प्रदीप डागर, दयाचंद मास्टर, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्वमंत्री करण दलाल ने कहा कि आज देश-प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी आ चुकी है, लोग मूलभूत सुविधाओं को त्रस्त हो रहे है, लेकिन भाजपाई केवल कागजों में विकास का राग अलाप कर लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में फरीदाबाद में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, यहां तक की कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्याे की मरम्मत तक यह सरकार नहीं करवा पाई। श्री दलाल ने बलजीत कौशिक को उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता से उनके साथ जुटे रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पूर्वमंत्री करण दलाल का स्वागत करने पर आभार जताते हुए कहा कि करण दलाल हमारे पार्टी के मजबूत स्तम्भ है और आज उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ उनका स्वागत कर जो मान सम्मान दिया है, उसके लिए वह उनके आभारी रहेंगे और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आम जन की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।
FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...
FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...
हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...