
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल हेमा अरोड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
26 जून को छात्रा ने की थी आत्महत्या ; यह दुखद घटना 26 जून को हुई थी। पुलिस लाइन के सेक्टर-30 स्थित टावर नंबर-2 के क्वार्टर नंबर 59 में रहने वाली 10वीं की छात्रा सुरुचि ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सुरुचि की मां सुनीता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर पल्ला थाने में तैनात हैं, जबकि उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। यह परिवार मूल रूप से हिसार जिले के खानपुर गांव का रहने वाला है। सुरुचि की दो छोटी बहनें भी हैं, जो उसी स्कूल में पढ़ती हैं।
कम नंबर आने पर प्रताड़ना और धमकियां ; सुरुचि की मां सुनीता के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों के तुरंत बाद हुए यूनिट टेस्ट में सुरुचि का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था; वह पांच में से तीन विषयों में फेल हो गई थी। कम नंबर आने से वह पहले ही परेशान थी, जब स्कूल के प्रिंसिपल और गणित के टीचर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
सुनीता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रिंसिपल और गणित के टीचर सुरुचि को लगातार धमकी दे रहे थे कि उसे वापस नौवीं कक्षा में भेज दिया जाएगा। सुरुचि बार-बार कहती रही कि वह अब और मेहनत करेगी और अगले टेस्ट में अच्छे नंबर लाएगी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बजाय, बच्ची को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।
राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी को भी किया परेशान ; सुनीता ने बताया कि इन सब बातों से सुरुचि परेशान रहने लगी थी। पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में उसे परेशान किया जाता है और धमकियां दी जाती हैं। सुरुचि ने यह भी बताया कि उसे अंडर-19 टीम से निकालकर जबरदस्ती अंडर-14 टीम का कप्तान बना दिया गया था, जबकि वह खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी और अंडर-19 के बच्चों के साथ ही खेलना चाहती थी।
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्थाआज फरीदाबाद डिपो में पहुंचा डिपो कमेटी ने जज्थे Read More...
CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM : संतोष कुमार अग्रवाल, संस्थापक एवं महासचिव हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अध्यक्ष WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, एवं अनि Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : महिला थाना NIT में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उस Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान क Read More...