HARYANA

HindustanVision Tuesday,01 July , 2025
स्वच्छता का संकल्प लें और उसको जीवन में उतारे : विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ;   हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश को स्वच्छ बनाए और साथ ही बीमारियों को दूर भगाए। यह बात उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ‘‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’’ राज्य स्तरीय अभियान की शुरूआत करते हुए कही। यह अभियान प्रदेशभर में अगले एक माह तक चलेगा। मंत्री श्री विपुल गोयल ने अभियान की शुरूआत के दौरान फ्लैक्स पर हस्ताक्षर भी किए।
विपुल गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सफाई कर्मियों, स्वयंसेवकों और अन्य गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सप्ताह में दो घंटे का श्रमदान करेंगे तो प्रदेश का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इंदौर शहर के स्वच्छ होने की कहानियां सुनते है, वह सब यहां भी संभव है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान आमजन के सहयोग से ही सफल हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल स्वयं सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करेंगे बल्कि औरो को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ लेने के पश्चात स्वच्छता को अभियान के रूप में लिया जो जन आंदोलन बना और उसका परिणाम है कि आज हमें चारों ओर स्वच्छता दिखाई देती है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी स्वच्छता को एक मिशन के रूप में लिया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पिछले साढे 10 सालों में न केवल लाखों शौचालय बनवाए है बल्कि कूडे के निष्तारण के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब डोर टू डोर कूडा कलैक्शन का काम किया जा रहा है, जिसका परिणाम स्वच्छता के रूप में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आमजन भी इसमें अपनी भागीदारी दिखाए और घर से ही कूडे को अलग-अलग करके दें। उन्होंने इस अवसर पर सफाई कर्मियों को किट भी वितरित की और झाडू लगाकर राज्य स्तरीय सफाई अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त अपराजिता, नगर निगम में संयुक्त आयुक्त गौरव चैहान के अलावा कई वार्डों के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वच्छता का संकल्प लें और उसको जीवन में उतारे : विपुल गोयल

More News

7/1/2025 8:38:27 PM
डीएवी स्कूल पुलिस लाइन की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज...

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM :  सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल Read More...

7/1/2025 8:08:19 PM
9 जुलाई की हड़ताल में रोडवेज का होगा चक्का जाम : जयपाल राठी 

 FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्थाआज फरीदाबाद डिपो में पहुंचा  डिपो कमेटी ने जज्थे Read More...

7/1/2025 8:03:43 PM
स्वच्छता का संकल्प लें और उसको जीवन में उतारे : विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ;   हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश Read More...

7/1/2025 7:34:56 PM
संतोष कुमार अग्रवाल ने (HOA) के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल से की भेंट

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM : संतोष कुमार अग्रवाल, संस्थापक एवं महासचिव हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अध्यक्ष WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, एवं  अनि Read More...

7/1/2025 6:49:05 PM
बलात्कार करने व अश्लील विडियों वायरल करने के मामले में दो आऱोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM :  महिला थाना NIT में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उस Read More...

7/1/2025 6:46:57 PM
93,51,000/- रू की धोखाधड़ी, खाताधारक व खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में Read More...

7/1/2025 6:42:44 PM
अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" समर्पित किया

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - Read More...

7/1/2025 6:39:42 PM
देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट का विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान क Read More...


Welcome