
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - 170 में एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान आगे बढ़ाते हुए अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके बड़े भाई उद्योगपति राजकुमार बजाज ,उनके बेटे सौरभ बजाज , नरेश बजाज और मयंक बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने आवला और आड़ू का पेड़ लगाया। अरुण बजाज ने पौधरोपण करने के बाद कहा की देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक देशवासी से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की मार्मिक अपील की थी। यह अभियान आज भी जारी है पिछले साल की तरह ही इस साल मानसून में भी सभी लोग इस अभियान को आगे ले जा रहे है। अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित करने से और कोई बड़ा काम नहीं हो सकता है। अरुण बजाज ने कहा की आज वन महोत्सव भी है फरीदाबाद के लिए स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ हवा बेहद जरुरी है। पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए महत्वपूर्ण है.पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
राजकुमार बजाज ने कहा की पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेड़-पौधे पर्यावरण से अशुद्धियों को सोखकर हमें शुद्ध हवा देते हैं और जल चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी सहायक होते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्थाआज फरीदाबाद डिपो में पहुंचा डिपो कमेटी ने जज्थे Read More...
CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM : संतोष कुमार अग्रवाल, संस्थापक एवं महासचिव हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अध्यक्ष WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, एवं अनि Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : महिला थाना NIT में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उस Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान क Read More...