
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओजोन पार्क अपॉर्टमेंट, सेक्टर 86, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2024 को उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर ठगों द्वारा निवेश के लिए टिप्स दिये जाते थे। इसके बाद उसे प्री-मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए DAIWA SECURITIES AI Smart Demat पर खाता खोलने के लिये कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाता की जॉच के लिए पहले 10,000/-रू का निवेश किया और उसमें से 1000/-रू निकाले। जिसके बाद वह आश्वस्त हो गया और उसने कुल 93,51,000/-रू का निवेश किया। जिसके कुछ समय बाद उसकी बाते ठगों से होनी बंद हो गई। उसे अहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित वासी गाँव गोरी गामा जिला वैशाली, बिहार हाल टीसी कैम्प, नजदीक पेसिफिक माल, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली वेस्ट व अमित कुमार वासी रघुवीर नगर, नई दिल्ली वेस्ट को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित खाताधारक है जिसने अपना खाता अमित को दिया था और उसने इस खाता को आगे दे दिया था। अंकित के खाता में ठगी के 8 लाख रूपये आये थे। अंकित दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता है तथा अमित फूट वियर की दुकान पर काम करता है।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्थाआज फरीदाबाद डिपो में पहुंचा डिपो कमेटी ने जज्थे Read More...
CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM : संतोष कुमार अग्रवाल, संस्थापक एवं महासचिव हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अध्यक्ष WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, एवं अनि Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : महिला थाना NIT में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उस Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान क Read More...