FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 July , 2025
देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट का विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान के तहत् सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) ने, अपने सभी सदस्यों सहित समाज के सम्पन्न व्यक्तियों से, अपनी एक महीने की आय को, जुलाई माह में बेसहारा लोगों को भोजन-कपड़ा और कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने के निमित्त लगाने की करबद्ध अपील की थी। इसी अपील के मध्य नजर आज मानवता के कल्याण हेतु फरीदाबाद सहित देश-विदेश के कई भागों में जरूरतमंद सजनों को गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले व विभिन्न गाँवो से खोज-खोज कर भोजन, कपड़े व कुछ धनराशि प्रदान की जा रही है। इस तरह आत्मीयता के भाव से ओत-प्रोत हो, ये सदस्य समाज के लाचार व बेसहारा सजनों तक प्रसन्नतापूर्वक उनका हक पहुँचा रहे हैं। हमारे पूछने पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) के प्रवक्ता ने बताया कि जनसेवा की इस लहर में केवल ट्रस्ट के सदस्य ही नहीं अपितु कोई भी भाग ले सकता है और अपने घरों अथवा तिजोरियों में पड़ी दीन-
दुखियों की अमानत को, उन तक सही सलामत पहुँचा कर, ईश्वर की शुभाषीष प्राप्त कर सकता है।
कहने का आशय यह है कि वेद-शास्त्रों के अनुसार इंसान की आय का दसवाँ भाग, जो समाज के
दुखिया सदस्यों की अमानत के रूप में हर किसी के घर में पड़ा है, उसको समय-समय पर उन तक
पहुँचा देने में ही अपना व सबका कल्याण समझो। यही मानव-धर्म कहता है। अत: इस धर्म अनुसार
भूल कर भी उनकी अमानत मे ख़्यानत नहीं करनी। हमारे यह पूछने पर कि इस तरह कितने सजनों
तक सहायता प्रदान करने की आपकी योजना है, उन सदस्यों ने उत्तर दिया कि हमारा प्रयास तो इस
तरह चल रहा है कि फरीदाबाद शहर का कोई भी योग्य बेसहारा परिवार हमारी नजर से न छूट जाए।
अन्यथा तो इस संदर्भ में जहाँ फरीदाबाद के गाँव व शहर में इलाहदा-इलाहदा, कम से कम दस हजार
सजनों तक तो यह सेवा पहुँचाने का प्रयास किया ही जा रहा है वही वैश्विक स्तर पर लाखो जरूरमंदों
तक उनका हक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है।

हमारे यह पूछने पर कि इससे आपको क्या लाभ मिलेगा, ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि जो आनन्द
इस तरह दूसरों के हित के निमित्त अपने स्वार्थ का त्याग करने से हमे मिल रहा है वह कदाचित्
अर्जित सम्पत्ति या धन-धान्य अथवा अन्य संसाधनों का स्वयं उपभोग करने से कभी प्राप्त नहीं हो
सकता। अत: इस महत्ता के दृष्टिगत हम तो सबसे यही कहेंगे कि आप भी सच्ची खुशी पाने हेतु इस
सेवा अभियान का हिस्सा बनिए और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन खिलाकर, अच्छे वस्त्र पहनाकर,
उनके जरूरत की आवश्यक वस्तुएँ देकर या हैसियत अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करके अपने
आप को धन्य समझिए। सबकी जानकारी हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया गया यह
विश्वस्तरीय सेवा अभियान 1 जुलाई 2025 से आरम्भ होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।

देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट का विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

More News

7/1/2025 8:38:27 PM
डीएवी स्कूल पुलिस लाइन की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज...

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM :  सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल Read More...

7/1/2025 8:08:19 PM
9 जुलाई की हड़ताल में रोडवेज का होगा चक्का जाम : जयपाल राठी 

 FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्थाआज फरीदाबाद डिपो में पहुंचा  डिपो कमेटी ने जज्थे Read More...

7/1/2025 8:03:43 PM
स्वच्छता का संकल्प लें और उसको जीवन में उतारे : विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM ;   हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे जीवन में उतारे और प्रदेश Read More...

7/1/2025 7:34:56 PM
संतोष कुमार अग्रवाल ने (HOA) के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल से की भेंट

FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2025 : GAUTAM : संतोष कुमार अग्रवाल, संस्थापक एवं महासचिव हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अध्यक्ष WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन, एवं  अनि Read More...

7/1/2025 6:49:05 PM
बलात्कार करने व अश्लील विडियों वायरल करने के मामले में दो आऱोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM :  महिला थाना NIT में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह जंगल में भैस चराने जा रही थी तभी पीछे से सकील आया और उसने उस Read More...

7/1/2025 6:46:57 PM
93,51,000/- रू की धोखाधड़ी, खाताधारक व खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में Read More...

7/1/2025 6:42:44 PM
अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" समर्पित किया

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर - Read More...

7/1/2025 6:39:42 PM
देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट का विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का। इस अभियान क Read More...


Welcome