FARIDABAD

HindustanVision Thursday,12 June , 2025
नेत्र जांच व कानूनी जागरूकता शिविर में सीजेएम रितु यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान व हरियाणा उदय एवं पुलिस की पैनी नजर के संपादक सुनील जांगड़ा ने बताया कि फरीदाबाद के बल्लबगढ़ क्षेत्र संजय कॉलोनी स्थित देव लोक मंदिर में देवलोक ट्रस्ट एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तथा तारा नेत्रालय के सहयोग से आंख जांच एवं चश्मा वितरण तथा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि देव लोक ट्रस्ट व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायाधीश रितु यादव सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीजेपी के वरिष्ठ नेता टिपरचन्द शर्मा, देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाज शास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह,भेदी नजर के प्रधान संपादक गिरीश चंद शर्मा,कार्तिक वशिष्ठ 

जिला अध्यक्ष,फरीदाबाद महानगर भाजपा युवा मोर्चा. डिप्टी सीएमओ डॉ मानसिंह, फरीदाबाद स्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव गुरमीत सिंह देओल को पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर सीजेएम रितु यादव ने डॉ एमपी सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर चौकी और थाने में डालसा की तरफ से एक वकील अधिकृत किया हुआ है जिनकी सहायता लेकर कोई भी गरीब असहाय बेसहारा दिव्यांग मजबूर आदमी न्याय प्रक्रिया को अपना सकता है यदि कहीं कोई परेशानी आती है तो फरीदाबाद कोर्ट की पहली मंजिल पर डालसा का ऑफिस है वहां पर संपर्क करके मदद ली जा सकती हैं।

आपको बता दें कि देवलोक टेस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष  डीपी संत  ने सभी अतिथि गणों का फूल मालाओं से सम्मान किया और दूसरी तरफ उनसे अतिथि गणों ने आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर समाजसेवी टिपर चंद शर्मा ने पुनीत कार्य को करने के लिए देवलोक ट्रस्ट, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं तारा नेत्रालय की पदाधिकारियों को बधाई दी तथा लाभार्थियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना चाहिए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं आंख जांच कराते रहनी चाहिए जब समय पर बीमारी का पता चल जाता है तो उसका इलाज कराकर जीवन को आसानी से जीया जा सकता है।

अगली कड़ी में सीजेएम रितु यादव ने कहा कि तारा नेत्रालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मुफ़्त नेत्र जाँच शिविर अति सराहनीय रहा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की सभी को उनके हितों हेतु जागरूक करना, हमारे लक्ष्य है। अभियान की सफलता बहुत से समिकरण पर निर्भर करती है किंतु जनहित हेतु तत्पर रहना ही हम सभी का एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए। समाज में आपसी सौहार्द की कामना करते हुए उन्होंने आयोजक समिति को शुभकामनाएँ भी दी।

अध्यक्षीय भाषण में गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसलिए इस प्रकार के सिविल जनहित और राष्ट्रीय में होते हैं।

अगली कड़ी में सरदार गुरमीत सिंह देओल ने इस संयुक्त पुनीत कार्य की प्रशंसा की जो जनहित में नेत्र जांच के साथ कानूनी जानकारी से जरूरतमंदों लाभ अवश्य मिला है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मानसिंह ने आयोजक समितियां की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जनहित में उत्कृष्ट सेवा है जो जरूरतमंदों को घर बैठे लाभ मिले और कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से निर्धन गरीब सहाय लोगों को जिले में अच्छा लाभ मिल रहा है जो बहुत सराहनीय सेवा कार्य है।

इस अवसर पर कार्तिक वशिष्ठ जिला अध्यक्ष,फरीदाबाद महानगर भाजपा युवा मोर्चा ने जनहित कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में पुनीत के लिए हर तरह सहयोग का आश्वाशन दिया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता और स्टेनो प्रभात के अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश महासचिव विनोद मित्तल सहित वेद वशिष्ठ, अनुराग गर्ग, गोपाल शर्मा.योगेंद्र चौहान. के सी माहौर व वंदना सहित पत्रकार बंधु के अलावा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन संजय कॉलोनी के प्रधान चौधरी कारण लंबरदार के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और देव लोक ट्रस्ट  के पदाधिकारी व मंदिर के सेवक नूतेश अत्री नवीन मास्टर जी.दलवीर अत्री, लक्ष्मण , पिंटू.ब्रह्म सिंह, कवंर सैन, करण ,अर्जुन ,कालू, अंजू, बाला,कमलेश ,विमला ,आशा, समीक्षा ,बबीता सहित अन्य सहित मंदिर के सेवक शामिल थे।

नेत्र जांच व कानूनी जागरूकता शिविर में सीजेएम रितु यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

More News

4/10/2026 8:19:33 PM
25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...

4/10/2026 8:08:18 PM
एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...

4/10/2026 7:25:45 PM
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया Read More...

4/10/2026 7:20:08 PM
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...

4/10/2026 7:15:55 PM
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी

आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद Read More...

4/10/2026 7:09:53 PM
इंद्रिया ज्वेलरी का पहला स्टोर लॉन्च,

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...

4/10/2026 7:05:46 PM
पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में रैंप वॉक ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी

: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...

4/9/2026 8:19:46 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...


Welcome