
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
PALWAL NEWS 12 JUNE 2025 ; GAUTAM ; फर्श पर पोंछा लगाना काफी कठिन काम लगता है और अक्सर गृहणियों को इसके लिए दिक्कत भी आती है, लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो जाएगा। सोफे या बेड पर बैठे-बैठे आसानी से मोबाइल फोन के इशारे पर पोंछा लग जाएगा। जी हां, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से ऑपरेट होने वाली यह मशीन तैयार की है।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने यह मशीन बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों से निरंतर नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। यह मशीन बनाने वाले विद्यार्थी सागर सिंह, वृंदा शर्मा, भूमिका शर्मा और मोहित की कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सराहना की।
महज आठ हजार रुपए की लागत से बनी यह मशीन वैक्यूम क्लीनर के जरिए धूल- मिट्टी को अपने भीतर जमा कर लेती है और पीछे से गीला पोंछा लगाते हुए चलती है। वजन में बहुत हल्की इस मशीन से पानी की भी बचत होती है। यह 800 मिली लीटर पानी से एक कमरे में पोंछा लगा देती है। सागर सिंह ने बताया कि सोफे पर आराम से बैठ कर इसे ऐप के जरिए मोबाइल फोन से चलाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट में शामिल छात्रा वृंदा शर्मा ने बताया कि इस ऑटोमैटिक मॉप एंड वैक्यूम क्लीनर मशीन में तीन इन्फ्रारेड सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर, बीएलडीसी मोटर और डीसी मोटर लगाई गई है। यह माइक्रो कंट्रोलर के जरिए काम करती है। भूमिका शर्मा ने बताया कि इसे हम मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं, नहीं तो 20 सेकंड बाद यह ऑटोमैटिक तरीके से भी चलने लगती है। इस प्रोजेक्ट में शामिल मोहित बताते हैं कि इस मशीन में ब्लूटूथ लगाया गया है। जिससे यह आसानी से मोबाइल फोन से कनेक्ट हो जाती है और बहुत आसानी से ऑपरेट होती है।
इंडस्ट्री 4.0 के चेयरमैन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने बड़ी मेहनत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। और भी कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शंसबीर डागर और पंकज सोनी की देखरेख में विद्यार्थी ऑटोमेशन के प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अत्याधुनिक मशीनों से युक्त लैब विद्यार्थियों के नवाचार को समर्पित की हैं।
FARIDABAD NEWWS 13 JUNE 2025 : GAUTAM : नई-नवेली दुल्हन खुशबू की पहली उड़ान ही उनकी ज़िंदगी की आखिरी उड़ान बन गई। खुशबू भी लंदन जा रही थी। अपने पति के पास। लेकिन किस्मत को व Read More...
PANIPAT NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; केन्द्र सरकार के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय जिला सचिवालय में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्श Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक या Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 ; GAUTAM ; हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जे.पी. दलाल ने फरीदाबाद में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते Read More...
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को मौन रख दी श्रंद्धाजलि
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM : विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्युत मंत्रालय के राष
Read More...
PALWAL NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से पढ़ कर निकले विद्यार्थी देश में अलग-अलग जगहों पर कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। बी.वॉक मैक Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान व हरियाणा उदय एवं पुलिस की पैनी नजर के संपादक सुनील जांगड़ा ने बताया कि फरीदाबाद के बल्लबगढ़ क्षेत् Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक Read More...