- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,12 June , 2025
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज फरीदाबाद में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल द्वारा रिवन काटकर किया गया। यह प्रदर्शनी सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित की गई है, जो 22 जून तक आम जनता द्वारा अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वर्ष 2014 से 2025 तक चलाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक एवं भौतिक विकास परियोजनाओं तथा प्रशासनिक सुधारों को रोचक एवं संवादात्मक माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। यह पहल आम नागरिकों में योजनाओं की जानकारी और सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पूर्व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने उद्घाटन अवसर पर कहा, “यह प्रदर्शनी केवल सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्प यात्रा का सजीव दस्तावेज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, नवाचार और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।”
प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा वर्ग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी आगामी 22 जून तक आम जन के लिए खुली रहेगी, जहाँ वे विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही उनसे लाभान्वित होने की प्रक्रिया को भी समझ सकेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, पार्षद अजय बैसला, हरेंद्र भड़ाना, कुलदीप सिंह साहनी, संजीव कुमार, गजेन्द्र भड़ाना, जसवंत सिंह, मुकेश अग्रवाल,विनोद भाटी,वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सरदार शेर सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान, सीमा भारद्वाज, माधव रावत, प्रवीण चौधरी, विक्रम अरुआ, गिर्राज त्यागी, मनीष छोकर, राजेन्द्र तालान, प्रकाश वीर नागर, खुशबू, हरीश बैसला, राजेश चौधरी, सुधीर मेहता, शुभंकित, मुकेश झा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाक Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि जिले में ऐतिहासिक महत्व के पुराने दस्तावेजों, पांडुलिपियों, हस्तलिखित अभिलेखो Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : *लू* (heatwave) या बहुत तेज गर्मी लगने पर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई गंभीर लक्षण दिखाई द Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं Read More...
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...