- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,25 May , 2026
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं शंका समाधान कार्यक्रम का सफल आयोजन आर्य समाज (सेंट्रल), सैक्टर 15 में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सुप्रसिद्ध वैदिक भजनोंपदेशक आचार्य सतीश सत्यम के सुमधुर भजनों के साथ हुआ। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर गीतों के माध्यम से युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती एवं अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के सामाजिक योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर राष्ट्रभक्ति का संचार किया।
समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक आर्य (शिशु रोग विशेषज्ञ, दिल्ली एवं अध्यक्ष, प्रकाशन विभाग, भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा) ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके लोक-कल्याणकारी कार्यों और देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमें साहस, सत्य और अटूट राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है और वर्तमान पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय हिन्दू शुद्धि सभा के महामंत्री सुभाष दुआ ने जोर देते हुए कहा कि अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा और विस्तार के लिए स्वामी दयानन्द व स्वामी श्रद्धानंद से प्रेरणा लेते हुए हमें शुद्धि आंदोलन की तरह निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के प्राचार्य आचार्य ऋषिपाल ने की।
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाक Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि जिले में ऐतिहासिक महत्व के पुराने दस्तावेजों, पांडुलिपियों, हस्तलिखित अभिलेखो Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : *लू* (heatwave) या बहुत तेज गर्मी लगने पर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई गंभीर लक्षण दिखाई द Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं Read More...
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...