- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,25 May , 2026
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : *लू* (heatwave) या बहुत तेज गर्मी लगने पर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती है।
*लू लगने के लक्षण*:
शरीर का तापमान बढ़ना,बुखार, चक्कर आना,सिरदर्द, उल्टी और मतली
पसीने का कम होना या सूखना
त्वचा का गर्म और लाल होना
बेहोशी
सांस लेने में तकलीफ
लू से बचाव के उपाय:-
अपने शरीर को ठंडा रखें।
ठंडे पानी का सेवन करें।
ठंडी जगह पर जाएं।
भारी कपड़े न पहनें।
धूप में निकलने से बचें।
बहुत अधिक काम न करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
समय पर इलाज लें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें।
*लू लगने* *पर जल चिकित्सा*-
तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाएं, ठंडे पानी से शरीर को धोएं या नहाएं,
*यौगिक चिकित्साः*-
शीतली प्राणायाम (Shetali Pranayama) हठ योग के प्राणायामो में यह एक प्राणायाम है ।
जिसका अभ्यास करने से शरीर को ठंडक मिलती है, इसलिए इस प्राणायाम को विशेष रूप से गर्मी के मौसम में किया जाता है , यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, भूख और प्यास को कम करता है, और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।
*शीतली प्राणायाम* *करने की विधिः*-
किसी आसन में बैठकर जैसे सिद्धासन, पदमासन,वज्रासन या कुर्सी और सोफा पर भी बैठकर कर सकते है ।
शीतली प्राणायाम में जीभ को बाहर निकालकर कव्वे की चन्चु की तरह गोल मोड़कर फिर श्वास को जब भीतर ( पूरक ) लेते है तो उसी के साथ ठंडी हवा शरीर के अन्दर प्रवेश करती है और शरीर को ठंडा लगता है , मन को भी अच्छा लगता है
*लाभ*- मन को शांत करता है:-
शीतली प्राणायाम शरीर को भीतर से ठण्डा,मन को शांत और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
*पाचन* *में* *सुधार* **करता* है:- *
यह अपच, पेट में जलन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
प्यास को कम करता है:-
शीतली प्राणायाम प्यास को कम करने में भी सहायक है।
यह प्राणायाम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
यह त्वचा की सूजन और अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
यह प्राणायाम तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
यह प्राणायाम दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है
योगिराज डा० ओ३मप्रकाश महाराज
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. ब्रह्म दीप ने जिला फरीदाबाद का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाक Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि जिले में ऐतिहासिक महत्व के पुराने दस्तावेजों, पांडुलिपियों, हस्तलिखित अभिलेखो Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : *लू* (heatwave) या बहुत तेज गर्मी लगने पर शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई गंभीर लक्षण दिखाई द Read More...
FARIDABAD NEWS 25 MAY 2026 : आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं Read More...
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...