- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,13 June , 2025
FARIDABAD NEWWS 13 JUNE 2025 : GAUTAM : नई-नवेली दुल्हन खुशबू की पहली उड़ान ही उनकी ज़िंदगी की आखिरी उड़ान बन गई। खुशबू भी लंदन जा रही थी। अपने पति के पास। लेकिन किस्मत को वो मंज़ूर नहीं था। अहमदाबाद हादसे में खुशबू की भी जान चली गई। तस्वीरों में खुशबू के माता-पिता साथ दिख रहे हैं। खुशबू राजस्थान के बालोतरा ज़िले के अराबा गांव की रहने वाली थी। और उनकी उम्र मात्र 21 साल ही हुई थी। खुशबू के पिता का नाम मदन सिंह है। मदन सिंह आज अपने एक भतीजे के साथ अपनी बेटी खुशबू को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। मगर उन बेचारों को क्या पता था कि वो बेटी को उसकी मौत के हवाले करने जा रहे हैं।
पिता ने बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद बेटी के साथ एक तस्वीर खिंचाई। और वो तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाई। और स्टेस पर लिखा "आशीर्वाद खुशबू बेटा। गोइंग टू लंदन।" खुशबू जब प्लेन में सवार हो गई तो मदन सिंह जी अपने भतीजे के साथ वापस गांव के लिए निकलने ही वाले थे कि तभी पता चला, खुशबू जिस प्लेन से लंदन जा रही थी वो उड़ने के फौरन बाद ही क्रैश हो गया। मदन सिंह जी पर क्या गुज़री होगी इसका अंदाज़ा भी हम लोग नहीं लगा पाएंगे।
बता दें कि इसी साल 18 जनवरी को खुशबू की शादी हुई थी। खुशबू के पति का नाम डॉक्टर विपुल है। वो लंदन में प्रैक्टिस करते हैं। और वो जोधपुर ज़िले के लूणी खाराबेरा गांव के रहने वाले हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही डॉक्टर विपुल लंदन वापस लौट गए थे। और अब उन्होंने अपनी पत्नी खुशबू को भी लंदन बुलाया था। ये खुशबू की पहली विदेश यात्रा होती। खुशबू के परिवार के लोगों ने बताया है कि जब खुशबू लंदन के लिए निकल रही थी तो उनकी आंखों में आंसू थे। अपनी मां से लिपटकर खुशबू रोई भी थी। खुशबू अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थी। खुशबू के तीन भाई-बहन और हैं। खुशबू के पिता मदन सिंह किसानी भी करते हैं और मिठाई की दुकान भी चलाते हैं।
संघ 100 वर्षों से निरंतर राष्ट्र की सेवा और समाज उत्थान कार्य में जुटा हुआ है : डॉ. कृष्ण गोपाल
समाज के सर्वांगीण विकास में संघ की सराहनीय भूमिका है : डॉ. प्रताप चौहान
FARI
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM ; चार श्रम संहिताओं के खिलाफ व बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीमा विधेयक व बीज विधेयक 2025, रोड सेफ्टी बिल के नाम पर आम जनता कर्मचारी मजदूर क Read More...
श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों में जरूरत का सामान वितरित
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सिद्धार्थ आश्रम में जरूरतमंद
Read More...
लोहड़ी-मकर संक्रांति उत्सव पर हेतार्थ चैटर्जी द्वारा प्रस्तुत राग चारुकेशी से सतयुग दर्शन ट्रस्ट के
सभागार में सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया
FARIDABAD NEWS 14 JAN 202
Read More...
वार्ड 26 में संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़
Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन एवं नई आय Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग नगर निगम कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निग Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर म Read More...