- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,02 March , 2026
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी इस वर्ष अपना 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, जिसके लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार के सार्थक प्रयासों से बीमा धारक कर्मचारियों के कल्याण एवं स्वास्थ्य हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी श्रृंखला में ईएसआईसी फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा RAMCO STEELS Plot no. 782/783 Sec - 69 IMT Faridabad में आयोजित कार्यक्रम दिनांक 2 मार्च 2026 को, 10:30 बजे से 01:00 तक चलाया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभाग की तीनों शाखाओं - आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ मिथिलेश सिंह इस कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर थे।
सर्वप्रथम डॉ संदीप योगाचार्य द्वारा एक स्वास्थ्य चर्चा में सभी कर्मचारियों को बताया कि किस प्रकार से हम अपनी दैनिक चर्या में छोटा-छोटा परिवर्तन करके , खानपान, योग - प्राणायाम और व्यायाम आदि के साथ पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए योग का एक सत्र करवाया। जिसमें सभी कर्मचारियों को सूक्ष्म यौगिक व्यायाम, आसन, प्राणायाम व ध्यान द्वारा तनाव मुक्ति का अभ्यास करवाया गया। कर्मचारियों को उनके काम के दौरान आने वाली शारीरिक कठिनाइयों व परेशानियों से किस प्रकार छुटकारा पा सकते हैं उसके लिए विशेष अभ्यास भी बताए। मुख्य रूप से योग सत्र में गर्दन दर्द, कंधों के दर्द, कमर दर्द व पैरों में दर्द तथा तनाव मुक्त रहने के लिए योग अभ्यास करवाये। हृदय तथा श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कपालभाति क्रिया, दीर्घ श्वसन अभ्यास और अनुलोम विलोम प्राणायाम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योगाचार्य ने मुख्य रूप से,अर्ध हलासन, सेतु आसन, भुजंगासन, शशांकासन, ताड़ासन व वृक्षासन के अभ्यास करवाए।
ईएसआईसी की आहार विशेषज्ञ अपराजिता गुप्ता ने बताया कि मौसम के अनुसार खाए जाने वाले सब्जी और फल सदैव लाभदायक होते हैं तथा इन्हें हमेशा प्राथमिकता दें। उपस्थित सभी कर्मचारियों को आहार योजना को व्यवस्थित बनाने के लिए एक पत्रक भी दिया गया, जिसमें बताया गया कि हमें किस श्रेणी का भोजन पथ्य और अपथ्य रखना चाहिए।
आयुष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद दुहन आयुर्वेद विशेषज्ञ ने उपस्थित कुछ कर्मचारियों का नाड़ी परीक्षण करके उनकी प्रकृति भी बताई , जिससे आयुर्वेद के अनुसार उनका उपचार किया जा सके तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वास्थ्य की जांच करके ईएसआईसी द्वारा संचालित योग, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक उपचार की जानकारी दी गई तथा मौसम परिवर्तन में आवश्यक व सामान्य रूप से प्रयोग में आने वाली आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया। विशेषज्ञों के परामर्श अनुसार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए श्वसन तंत्र को स्वस्थ करने के लिए , हृदय रोगों से बचने के लिए, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, जोड़ों में दर्द, लिवर व पेट को स्वस्थ रखने के लिए औषधियां प्रदान की गई। लगभग 200 कर्मचारियों ने इस हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ प्राप्त किया। डॉ सार्थक वर्मा ने ईएसआईसी अस्पताल के आयुष विभाग द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी सभी उपस्थित कर्मचारियों को प्रदान की। इस संपूर्ण कार्यक्रम को संचालित करने में ईएसआईसी हॉस्पिटल आयुष विभाग से मुकेश गुप्ता, राणा, हयात खान, मोहित,श्रीमती सुप्रिया व भावना जी का प्रशंसनीय सहयोग प्राप्त हुआ। रामको स्टील्स इंडस्ट्री के प्लांट मैनेजर श्री कुलदीप भाटी, उप महाप्रबंधक डॉ आकाश तंवर व अन्य अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर सभी कर्मचारियों को उत्साहित किया तथा ईएसआईसी के द्वारा इस कार्यक्रम में उनको प्रतिभागी बनाने पर धन्यवाद प्रदान किया।
डॉ.महेंद्र शर्मा को महासचिव व मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपमंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शमीम अहमद, व सुमित गोयल,पृथला क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी इस वर्ष अपना 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, जिसके लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ कालिद Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व इको वन के जनक बी. आर. भाटिया* ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को औ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिशाहीन सरकार का दिशाहीन बजट है। किसानों, गरीब व युवाओं तथा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फर Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : बत्रा अस्पताल में रविवार को ह्यूमन लीगल संस्था ने फूलों से सजी अनोखी होली मिलन समारोह आयोजित किया। कृष्णा नगर दिल्ली से आए प्रस Read More...
4000 राशन डिपो की सौगात पर मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द Read More...