FARIDABAD

HindustanVision Thursday,12 June , 2025
एनपीटीआई में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में लगा रक्तदान शिविर

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को मौन रख दी श्रंद्धाजलि
FARIDABAD NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM :
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉरपोरेट कार्यालय सेक्टर-33 में ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से बढ-चढ़कर रक्तदान किया। इस साल 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पूरे विश्व में “रक्त दीजिए-आशा दीजिए, साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं” थीम पर मनाया जा रहा है। जिसमें एनपीटीआई ने भी अपनी भागीदारी निभाई है। इस दौरान एनपीटीआई के विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर मौन रखकर मारे गए यात्रियों को श्रंद्धाजलि दी। रक्तदान शिविर के सम्पन्न होने के बाद एनपीटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्व रक्तदाता दिवस पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की शपथ भी ली।

एनपीटीआई की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण संस्थान में समय - समय पर विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य से जुडे शिविर लगाए जाते हैं इसके अलावा देशहित में भी एनपीटीआई रक्तदान शिविर जैसे आयोजन करके अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करता है। डा. ठाकुर ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। आज के आधुनिक युग में लगभग हर चीज मशीन से बनना संभव हो रहा है मगर रक्त एक ऐसी चीज है जिसे किसी मशीन से नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए और रक्तदान करने से आने वाली परेशानियों की भ्रामिक अफवाहों से बचना चाहिए।

इस शिविर मे एनआईटी तीन नम्बर स्थिति ईएसआई मेडिकल कॉलेज की टीम से डा. अखिल कुमार, डा. पूनम सैनी, डा. सर्वेश मिश्रा के साथ-साथ नर्सिंग और हेल्पिंग स्टॉफ भी मौजूद रहा।
 

एनपीटीआई में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में लगा रक्तदान शिविर

More News

1/14/2026 7:36:09 PM
संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी

संघ 100 वर्षों से निरंतर राष्ट्र की सेवा और समाज उत्थान कार्य में जुटा हुआ है : डॉ. कृष्ण गोपाल
समाज के सर्वांगीण विकास में संघ की सराहनीय भूमिका है : डॉ. प्रताप चौहान
FARI Read More...

1/14/2026 7:16:59 PM
किसान सयुंक्त मोर्चा एवं जन संगठन मिलकर जींद में 15 जनवरी को करेंगे महासम्मेलन

FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM ; चार श्रम संहिताओं के खिलाफ व बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीमा विधेयक व बीज विधेयक 2025, रोड सेफ्टी बिल के नाम पर आम जनता कर्मचारी मजदूर क Read More...

1/14/2026 7:10:28 PM
जीवन में प्रकाश एवं जिम्मेदारी का पर्व है मकर संक्रांति :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों में जरूरत का सामान वितरित
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM :
आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सिद्धार्थ आश्रम में जरूरतमंद Read More...

1/14/2026 7:06:29 PM
लोहड़ी -मकर संक्रांति पर्व पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोहड़ी-मकर संक्रांति उत्सव पर हेतार्थ चैटर्जी द्वारा प्रस्तुत राग चारुकेशी से सतयुग दर्शन ट्रस्ट के
सभागार में सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया
FARIDABAD NEWS 14 JAN 202 Read More...

1/14/2026 7:01:34 PM
तिगांव विधानसभा की बची हुई कॉलोनियों को भी पास कराने का प्रयास जारी : राजेश नागर

वार्ड 26 में संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ Read More...

1/13/2026 7:57:54 PM
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन एवं नई आय Read More...

1/13/2026 7:38:55 PM
12 फरवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बलवीर सिंह बालगुहेर

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग नगर निगम कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निग Read More...

1/13/2026 7:22:30 PM
के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर म Read More...


Welcome