FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 March , 2026
लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के सक्रिय समाजसेवी लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं लायनिज़्म के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान लायंस इंटरनेशनल के माननीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन अरविंदर पाल सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेन्द्र एस. चौहान जी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू जी (डिस्ट्रिक्ट 321-A1) तथा पीडीजी लायन तेज पाल सिंह खिल्लन जी (पीडीजी, डीजी हनी कमेटी चेयरपर्सन एवं भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के समारोह समिति के अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में आईपीडीजी लायन एन. के. गुप्ता जी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024–2025) सहित देश के विभिन्न जिलों से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स, लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के अनेक लायन सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायनिज़्म की सेवा परंपरा, सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों की गौरवशाली यात्रा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया, जो वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी – स्किल्स डेवलपमेंट फॉर यूथ एम्पावरमेंट (डिस्ट्रिक्ट 321-A1) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, को यह सम्मान समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण तथा मानवीय सेवा कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024–2025 में लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के क्लब प्रेसिडेंट के रूप में कार्य करते हुए लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में क्लब द्वारा अनेक प्रमुख सेवा कार्य किए गए, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को व्यापक लाभ मिला और लायनिज़्म की सेवा भावना को नई ऊँचाई मिली।

इस सम्मान के लिए लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू जी, आईपीडीजी लायन एन. के. गुप्ता जी, पीडीजी लायन तेज पाल सिंह खिल्लन जी तथा डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के सभी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित

More News

4/10/2026 8:19:33 PM
25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...

4/10/2026 8:08:18 PM
एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...

4/10/2026 7:25:45 PM
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया Read More...

4/10/2026 7:20:08 PM
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...

4/10/2026 7:15:55 PM
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी

आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद Read More...

4/10/2026 7:09:53 PM
इंद्रिया ज्वेलरी का पहला स्टोर लॉन्च,

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...

4/10/2026 7:05:46 PM
पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में रैंप वॉक ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी

: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...

4/9/2026 8:19:46 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...


Welcome