FARIDABAD

HindustanVision Thursday,30 April , 2026
25 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार...आरोपी का पर्सनल असिस्टेंट कैश लेकर फरार

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी जावेद को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गौच्छी उप-तहसील में तैनात था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला : शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अपने गांव फिरोजपुर कलां में स्थित कृषि भूमि का अपने भतीजे कृष्ण (पुत्र रोहताश) के साथ आपसी तबादला कराया था। यह प्रक्रिया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय गौच्छी में पूरी हुई, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल गलत दर्ज हो गया। इस गलती को सुधारने के लिए 24 मार्च को तहसीलदार गौच्छी को आवेदन दिया गया, जिसे पटवारी जावेद को मार्क किया गया।

आरोप है कि पटवारी ने जानबूझकर काम लटकाया और इंतकाल सही करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

25 हजार लेते ही दबोचा ; शिकायत की पुष्टि के बाद SV & ACB टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को 25 हजार रुपये दिए। जैसे ही पटवारी ने पैसे लिए, उसे शक हो गया और उसने रकम अपने निजी सहायक को पकड़ा दी। इसी दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर जावेद को काबू कर लिया, जबकि उसका सहायक नकदी लेकर फरार हो गया।

जांच जारी, सहायक की तलाश : फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। फरार निजी सहायक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और रिश्वत की राशि बरामद करने के प्रयास भी जारी हैं।

SV & ACB ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

25 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार...आरोपी का पर्सनल असिस्टेंट कैश लेकर फरार

More News

4/30/2026 7:38:40 PM
25 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार...आरोपी का पर्सनल असिस्टेंट कैश लेकर फरार

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी जावेद को Read More...

4/30/2026 7:10:39 PM
आमजन के सहयोग से ही सफल होगा जनगणना कार्य : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : निदेशक जनगणना, हरियाणा, गृह मंत्रालय, डॉ. ललित जैन ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी Read More...

4/30/2026 7:00:51 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में वैदिक मंत्रों से भक्ति के रंग में रंगा नृसिंह जयंती महोत्सव

अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व नृसिंह जयंती पर गूंजे जयकार, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग पर स्थित श Read More...

4/30/2026 6:57:25 PM
मनोज चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया      

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM :  जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा मनोज चौधरी जीवन नगर पार्ट 2 में  पहुंचे जहाँ युवा साथियों ने फूल माला पहनाकर श्री चौधरी का Read More...

4/29/2026 6:44:13 PM
जनगणना में लापरवाही पर होगी एफआईआर : धीरेंद्र खड़गटा

ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के Read More...

4/29/2026 6:40:16 PM
विभिन्न विद्यालयों में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिक Read More...

4/29/2026 6:34:06 PM
पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित Read More...

4/29/2026 5:24:58 PM
मंडलायुक्त से जांच की मांग की ,मेंटेनेंस एक्ट के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल

GURUGRAM NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :   मेंटेनेंस एक्ट 2007 बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है लेकिन उसका उपयोग हथियार की तरह करना बेकसूर, बेबस Read More...


Welcome