FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,29 April , 2026
पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सत्य सिद्ध बाबा सत कुंड मंदिर में आज शिव परिवार की विधिवत स्थापना की गई। जिसमें 52 फुट ऊंचे मंदिर का निर्माण करवा कर पूर्व मंत्री करतार भड़ाना ने अपनी पत्नी, पुत्र एवं समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना, पुत्रवधु, पोते और पोती के साथ भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। अनंगपुर, लकड़पुर, बदरपुर, तुगलकाबाद आदि आसपास के 25 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
सत्य सिद्ध बाबा सत कुंड के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हजारों साल पुराने इस पवित्र कुंड और मंदिर की आसपास के गांवों में विशेष मान्यता है। विशेष रूप से अनंगपुर और लकड़पुर गांव के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
अब इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता भगवान भोलेनाथ का 52 फीट ऊंचा भव्य मंदिर और उसकी दिव्य सुंदरता बन गई है। इस मंदिर का निर्माण में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना करवाया है। इसमें विशेष रूप से सफेद मार्बल पत्थर का उपयोग करवाया गया है, जिसे स्पेन से विशेष तौर पर मंगवाया गया है। यह मार्बल हमेशा ठंडा रहता है और इसकी सफाई भी जल्दी तथा आसानी से हो जाती है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता और अधिक बढ़ जाती जाएगी। इस मंदिर के भवन को बनाकर इसमें धार्मिक कार्यक्रम करके यहां भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज सहित शिव परिवार की पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा.अर्चना में भाग लिया। इस 52 फुट के मंदिर के जीर्णोद्वार और निर्माण से लेकर भगवान शिव परिवार को स्थापित करने का कार्य करतार भड़ाना परिवार ने किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना और उनके पुत्र समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर में शिव परिवार की स्थापना होने से श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, शांति और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।
इस मौके पर मोहना मार्किट कमेटी के चेयरमैन मार्केट कमेटी संदीप टोंगर, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, कुलदीप बंधवाड़ी, सुखबीर भड़ाना, कुलप्रकाश अवाना, मधु भड़ाना, राजबीर सरपंच मुख्य रूप से मौजूद रहे। अंत में भण्डारे का आयोजन भी किया गया। 

पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

More News

4/29/2026 6:44:13 PM
जनगणना में लापरवाही पर होगी एफआईआर : धीरेंद्र खड़गटा

ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के Read More...

4/29/2026 6:40:16 PM
विभिन्न विद्यालयों में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिक Read More...

4/29/2026 6:34:06 PM
पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित Read More...

4/29/2026 5:24:58 PM
मंडलायुक्त से जांच की मांग की ,मेंटेनेंस एक्ट के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल

GURUGRAM NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :   मेंटेनेंस एक्ट 2007 बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है लेकिन उसका उपयोग हथियार की तरह करना बेकसूर, बेबस Read More...

4/29/2026 5:18:26 PM
यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सबडिवीजन नम्बर एक मे पहुँचे यूनियन के नेता: लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : डीएचबीवीएन की एनआईटी नम्बर एक में स्तिथ हरियाणा बिजली निगम की सबडिवीजन नम्बर एक में बिजली कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर मीटिंग के माध्यम Read More...

4/29/2026 5:09:28 PM
हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोड़ने पर दी भावभीनी विदाई

हरीश आज़ाद की समाज सेवा को भुलाया नहीँ जा सकता : वासुदेव अरोड़ा

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान ने अपने राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ Read More...

4/28/2026 8:27:05 PM
दूसरे दिन उमड़ा भारत टेक एक्सपो 2026 में उद्योग जगत का जनसैलाब, दो हजार आगंतुकों से गूंजा आयोजन स्थल

FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : एआईओएफएम द्वारा आयोजित भारत टेक एक्सपो 2026 के दूसरा दिन अभूतपूर्व उत्साह, नवाचार और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी के साथ बेहद स Read More...

4/28/2026 7:55:31 PM
इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ; सतीश फागना

विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन*

FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत Read More...


Welcome