- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 April , 2026
विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन*
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के तत्वाधान में तथा वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता सलासर स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह एनआईटी के विधायक सतीश फागना के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है।
वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर ने बताया कि चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया था। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच विकास डागर, अनमोल जैन, धर्म सिंह डागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर कपिल बैंसला, आशीष गुप्ता, विंग कमांडर हरीश चंद्र तथा रामअवतार रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : एआईओएफएम द्वारा आयोजित भारत टेक एक्सपो 2026 के दूसरा दिन अभूतपूर्व उत्साह, नवाचार और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी के साथ बेहद स Read More...
विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन*
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सेक्टर-23 स्तिथ एनआईटी डिवीजन कार्यालय पर एकत्र होकर यूनिट प्रधान सोनू कुमार गोला व सर्कल सच Read More...
भागवत केवल भगवान की कथा नहीं, बल्कि भक्तों की कथा है: भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी)
भगवान से मत मांगो, भगवान को मांगो तो जीवन सफल हो जाएगा : श्री कृष्ण चंद शास्त्री (ठा Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : जाट संस्था फरीदाबाद की आम सभा में अगले तीन साल के लिए जितेंद्र मोर को प्रधान, राजेश खीचड़ को महासचिव और सुरेश मलिक को कोषाध्यक्ष के र Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : लघु उद्योगों की राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई द्वारा ट्रेड इंडिया के सहयोग से आयोजित भारत टेक एक्सपो का Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसं Read More...
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद महानगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ सतीश फोगाट को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त कि Read More...