- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 April , 2026
भागवत केवल भगवान की कथा नहीं, बल्कि भक्तों की कथा है: भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी)
भगवान से मत मांगो, भगवान को मांगो तो जीवन सफल हो जाएगा : श्री कृष्ण चंद शास्त्री (ठाकुर जी)
FARIDABAD NEWS 28 APRIL 2026 : GAUTAM : बघौला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर वृंदावन से पधारे परमपूज्य विश्वविख्यात भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) ने अपने आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर उमड़ पड़े।
भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) ने अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल भगवान की कथा नहीं, बल्कि भक्तों की कथा है। परमात्मा के मुख से भक्तों की महिमा का जो वर्णन हुआ है, वही भागवत का सार है।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति अवश्य करें, लेकिन उस भक्ति के बदले कुछ मांगें नहीं। भगवान से मांगकर हम उन्हें अपनी दृष्टि में सीमित कर देते हैं, जबकि भगवान सर्वज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि पूजा, आरती, स्तुति और भजन अवश्य करें, लेकिन निस्वार्थ भाव से। निस्काम भक्ति सर्वोत्तम है, और यदि वह संभव न हो तो सकाम भक्ति भी श्रद्धा से करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि मनुष्य भगवान को ही मांग ले, तो संसार की सभी वस्तुएं स्वतः प्राप्त हो जाती हैं।
इस कथा का आयोजन बघौला गांव की पूर्व सरपंच स्वर्गीय मूर्ति देवी के आशीर्वाद से उनके पुत्र मदन मोहन, घनश्याम, लीलांत व दिनेश द्वारा कराया गया। कथा समापन के उपलक्ष्य में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भागवत भास्कर ने आयोजकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस घर में भागवत कथा होती है, वहां समृद्धि और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ती हैं तथा पूरे गांव का विकास होता है।
कथा के अंतिम दिन बाल व्यास चिरंजीव गोपाल भारद्वाज ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावुक हो उठे। उन्होंने इस प्रसंग के माध्यम से सच्ची मित्रता, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया।
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...
धरती का श्रृंगार है वृक्ष : सुनील शर्मा
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में वृक्ष और पौधों का बहुत अधिक महत्व है । Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...
FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...
लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...