FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,16 June , 2026
साइकिल यात्रा से मंत्री राजेश नागर ने बताईं मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क्लेव कार्यालय से सेहतपुर तक साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया और वृक्षारोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री राजेश नागर ने जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक दिनों तक जनता की सेवा करने का जनता के आश्रीवाद से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत किया है।
उन्होंने यहां मंदिर में माथा नवाने के बाद पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुके हैं, जिनसे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि हरित वातावरण न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी व जिला मंत्री गिरराज त्यागी, मुकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सचिन ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, पार्षद लाल मिश्रा, शीशराम अवाना, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, अवतार सिंह चंदीला जिला महामंत्री युवा मोर्चा, जीत सिंह रक्षवाल, बब्बल बैसला, कृष्ण पंडित, मुकुल रक्षवाल, सन्नी कुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी, पूरण, प्रमोद,भावना, तृप्ति, कंचन, संगीता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 

साइकिल यात्रा से मंत्री राजेश नागर ने बताईं मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

More News

6/16/2026 8:45:34 PM
अर्पिता ने स्वर्ण, समृद्धि ने रजत और बलवीर ने कांस्य पदक जीता

PANIPAT NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM :  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता–2026 में फरीदाबाद ज Read More...

6/16/2026 8:39:03 PM
दीपक प्रसाद 2026-28 के लिए बने अध्यक्ष, 39 रोटरी क्लबों के नवनियुक्त प्रधान हुए सम्मानित

FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM :  रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मी Read More...

6/16/2026 8:31:23 PM
उद्योग और युवाओं के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं रोजगार मेले : श्री राम अग्रवाल

एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
 : 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
Read More...

6/16/2026 8:28:25 PM
साइकिल यात्रा से मंत्री राजेश नागर ने बताईं मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क् Read More...

6/16/2026 8:26:21 PM
हर महीने की 10 तारीख तक राशन बांटना सुनिश्चित करें डिपो होल्डर :  राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 :  GAUTAM : 
 सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस Read More...

6/15/2026 7:13:40 PM
बैठक में हालिया घटनाओं की कड़ी निंदा की

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...

6/15/2026 7:02:24 PM
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह  

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...

6/15/2026 6:25:30 PM
सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करके गड़बड़झाले में लगी हुई है : करण सिंह दलाल

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026  GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...


Welcome