FARIDABAD

HindustanVision Thursday,30 April , 2026
श्रीसिद्धदाता आश्रम में वैदिक मंत्रों से भक्ति के रंग में रंगा नृसिंह जयंती महोत्सव

अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व नृसिंह जयंती पर गूंजे जयकार, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग पर स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुवार को श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान श्रीनृसिंह जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीरामानुज संप्रदाय की पीठतीर्थ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद जगदगुरु स्वामी रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज तथा दिव्यधाम के पुजारियों, श्रीसुदर्शन वेदवेदांग महाविद्यालय के आचार्यों और विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान श्रीलक्ष्मी-नृसिंह जी का भव्य अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालु “ॐ उग्रवीरं महाविष्णुं…” मंत्र के उच्चारण से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरते नजर आए। इससे आश्रम समेत पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। भगवान नृसिंह जयंती उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आश्रम परिसर में मंत्रोच्चार, भजन और शंखनाद से दिव्यता का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए भगवान नृसिंह से भय, रोग, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति की प्रार्थना की गई।
धर्म और आस्था का संदेश : अपने प्रेरणादायी प्रवचन में स्वामी श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया कि इस दिन गौधुलि में इस दिन भगवान नृसिंह ने अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए एक स्तंभ से प्राकृट्य किया। आधा मनुष्य और आधा सिंह का रूप धारण कर अत्याचारी दैत्यराज हिरण्यकश्यप का वध किया था। यह घटना सत्य की विजय और अधर्म के अंत का प्रतीक है। जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विष्णु अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीनृसिंह शक्ति, साहस और न्याय के प्रतीक हैं, जो अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। श्रीनृसिंह भगवान की कृपा से जीवन में शांति, सुरक्षा और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
शोभायात्रा में संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु भगवान के अभिषेक के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सजी-धजी झांकियां, ढोल-नगाड़े और भजन मंडलियों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर रहे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।

श्रीसिद्धदाता आश्रम में वैदिक मंत्रों से भक्ति के रंग में रंगा नृसिंह जयंती महोत्सव

More News

4/30/2026 7:38:40 PM
25 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार...आरोपी का पर्सनल असिस्टेंट कैश लेकर फरार

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी जावेद को Read More...

4/30/2026 7:10:39 PM
आमजन के सहयोग से ही सफल होगा जनगणना कार्य : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : निदेशक जनगणना, हरियाणा, गृह मंत्रालय, डॉ. ललित जैन ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी Read More...

4/30/2026 7:00:51 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में वैदिक मंत्रों से भक्ति के रंग में रंगा नृसिंह जयंती महोत्सव

अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व नृसिंह जयंती पर गूंजे जयकार, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग पर स्थित श Read More...

4/30/2026 6:57:25 PM
मनोज चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया      

FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM :  जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा मनोज चौधरी जीवन नगर पार्ट 2 में  पहुंचे जहाँ युवा साथियों ने फूल माला पहनाकर श्री चौधरी का Read More...

4/29/2026 6:44:13 PM
जनगणना में लापरवाही पर होगी एफआईआर : धीरेंद्र खड़गटा

ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के Read More...

4/29/2026 6:40:16 PM
विभिन्न विद्यालयों में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिक Read More...

4/29/2026 6:34:06 PM
पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण

सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :  अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित Read More...

4/29/2026 5:24:58 PM
मंडलायुक्त से जांच की मांग की ,मेंटेनेंस एक्ट के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल

GURUGRAM NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM :   मेंटेनेंस एक्ट 2007 बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है लेकिन उसका उपयोग हथियार की तरह करना बेकसूर, बेबस Read More...


Welcome