- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,11 March , 2026
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर सरकार से इनकी जायज माँगों को पूरा करने की मांग की। नितिन सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एक सोची समझी साजिश के तहत इन गरीब लोगों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसको किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी और ईंट से ईंट बजा देगी।
प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने कहा कि सरकार ने बाटा पुल के पास बनी झुग्गी एवं दुकानों को 9 मार्च को तोड़ने का नोटिस दिया है, जिसमें 12 मार्च तक का समय दिया है। 3 दिन का समय बहुत कम है और इतने कम समय में ये कैसे अपने आवास की व्यवस्था कर सकते हैं। सरकार इनको यहीं पर पक्का करने का काम करे। उन्होंने कहा कि झुग्गी मे रहने वाले गरीब लोग रेहड़ी, पटरी लगाकर अपना पालन करते हैं। इतना ही नहीं, इन्होंने सरकार से रेहड़ी पटरी वालों के 50-50 हजार तक का लोन दिया हुआ है। ऐसे में इनको उजाड़ दिया जाता है, तो ये कैसे लोन चुकाएंगे। नितिन ने सरकार से मांग की, कि इनको उजाड़ने की बजाय यहीं पर पक्का किया जाए, क्योंकि ये लोग किसी रास्ते में या किसी योजना में रुकावट नहीं बन रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने इनको विस्थापित करने की बात की है, लेकिन इनको उजाड़ने से पहले इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की, कि नोटिस आने के बाद अगले ही दिन इन झुग्गियों मे आग लग जाती है, इसलिए पुलिस इस मामले की जांच करे, कि आग किस कारण से लगाई गई। इस मौके पर गुलाब सिंह गुड्डू, हरिषचंद प्रधान, टिकम प्रधान, किशन प्रधान, सोनू, महाबीर बिश्नोई, भुवनेश ढींगरा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...
आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...
: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...