- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,12 June , 2025
PALWAL NEWS 12 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से पढ़ कर निकले विद्यार्थी देश में अलग-अलग जगहों पर कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। बी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के छात्र रहे अंकुर अग्रवाल और बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थी रहे उमंग बिश्नोई ने मिल कर इनेविया ऑटोमोटिव नाम से कंपनी बनाई। इन दोनों विद्यार्थियों ने उड़ीसा राजभवन में अपनी कंपनी का ईवी चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल किया, खुद उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने इस ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उद्यमिता का गुण विद्यार्थियों में समाहित करना हमारी प्राथमिकता है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उद्यमशीलता के लिए दोनों विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हमने इस वर्ष के टेबल कैलेंडर में भी स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों को स्थान दिया है। अंकुर अग्रवाल और उमंग बिश्नोई को इस कैलेंडर में सबसे पहला स्थान दिया गया है। इससे विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना बढ़ती है।
अंकुर अग्रवाल ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने उन्हें उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया और उन्होंने जॉब करने की बजाय अपना स्टार्टअप शुरू किया। उमंग बिश्नोई ने पूरा साथ दिया और दोनों ने मिल कर अपनी मेहनत से ऐसी पहचान कायम की कि उन्हें उड़ीसा के राजभवन में अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का अवसर मिला। उमंग बिश्नोई ने बताया कि उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने उनका उत्साह बढ़ाया है। भविष्य में वह इस काम को और आगे ले जाने को प्रतिबद्ध है। दोनों पूर्व विद्यार्थियों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, इंडस्ट्री 4.0 के चेयरमैन प्रोफेसर कुलवंत सिंह और विश्वविद्यालय के एलुमनाई और स्टार्टअप कॉर्डिनेटर डॉ. विकास भदौरिया ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ट्रांसमिशन एन्ड सिस्टम फरीदाबाद के कार्यकारी अभियन्ता दीपक गर्ग से उनके सेक्टर-23 स्तिथ कार्यालय में हरिया Read More...
CHANDIGARH NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में 92 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है और Read More...
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Management Studies, J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully inaugura Read More...
: आगरा नहर किनारे सड़क निर्माण में लोगों की आवाजाही बाधित न करने के निर्देश, अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन करेगा सहयोग: कृष्ण पाल गुर्जर
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAU Read More...
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : वर्षों से मैला ढो रहे समाज के साथ भाजपा सरकार ज्यादती कर रही है। यह बात पूर्व मंत्री करण दलाल ने कही। वह नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा Read More...
हरियाणा ने 14 मई वीरवार तक तीन दिन आगे बढाई हड़ताल
FARIDABAD NEWS 11 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी की आगजनी में घायल होने के बाद मृतक भविचंद रणबीर वह कालका जी स्
Read More...
&n Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यून Read More...