- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,09 June , 2025
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2025 : GAUTAM : पुलिस थाना पल्ला में सत्यम दूबे वासी सूर्या विहार पार्ट 2 सेहतपुर ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह मानवी प्लेस नया पुल पर डिलीवरी लेकर गया हुआ था। वहां पर उसका एक साथी विक्रांत भी खड़ा हुआ मिला। कुछ देर बाद वहां कुछ लड़के आये और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर आरोपी शिकायतकर्ता को गननुमा हथियार दिखाकर मोटरसाईकिल पर बैठाकर दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गये और वहां पर फिर से उसके साथ मारपीट की तथा उससे 6200/- रू छीन लिए। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पल्ला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक(21) वासी पल्ला, बॉबी(28) वासी शास्त्री कॉलोनी, पल्ला व धीरज(19) वासी तिलपत, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त है तथा 7/8 जून की रात को करीब 2 बजे आरोपी लक्की, बॉबी व अन्य आरोपी मानवी प्लैस नया पुल पल्ला के पास शराब पी रहे थे, तभी उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथी विक्रांत को देखा और उनके साथ लूट के उद्देश्य से मारपीट करने शुरू कर दी। विक्रांत मौका से भाग गया। फिर आरोपी शिकायतकर्ता को अपने साथ दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह में ले गए और उसके साथ वहां भी मारपीट की तथा उसके पैसे लूट लिये।
बॉबी प्राइवेट कंपनी में काम करता है, दीपक कभी कभार अपने पिता के साथ सेलून की दुकान पर काम करने जाता है तथा धीरज सराय ख्वाजा टोल पर टिकट कलेक्ट करने का काम करता है।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...
14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी : शास्त्री
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...