FARIDABAD

HindustanVision Monday,02 June , 2025
हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ;  प्रदेश की 17 सरकारी मंडियों में सूरज मुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ने बताई। नागर ने बताया कि वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि सरकार द्वारा इसके लिए न्यूनतम मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों द्वारा 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बिजाई की गई है और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर 18166 किसानों द्वारा पंजीकरण किया गया है। उम्मीद है कि हरियाणा में इस सीजन में  44062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार हो सकती है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य के पांच जिलों की 17 मंडियों में  हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। जिनमें अम्बाला, अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, शहजादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड और मुलाना में एचडब्लूसी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एचडब्लूसी, थानेसर में हैफेड, थोल में एचण्डब्लूण्सी, शाहबाद में हैफेड और एचडब्लूसी, लाडवा में हैफेड, बबैन में हैफेड, झांसा में एचडब्लूसी, पंचकूला के बरवाला में हैफेड और यमुनानगर के साढौरा एचडब्लूसी खरीद एजेंसी द्वारा की जाएगी।
पिछले वर्ष 2024.25 के दौरान सूरजमुखी की खरीद हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा की गई थी। इस वर्ष राज्य की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। 

 

हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद : राजेश नागर

More News

6/3/2025 7:48:17 PM
गाडी के चालन के नाम पर लिंक भेज ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM :  साइबर थाना सैंट्रल में न्यू अहिरवाड़ा, ओल्ड़ फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप Read More...

6/3/2025 7:45:22 PM
बच्चे का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, फरीदीपुर, लखनऊ से सकुशल बरामद किया बच्चा

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : 30 मई को पुलिस चौकी दयालबाग में कुशमिला देवी निवासी गांव उतलबनकटी जिला गोपालगंज बिहार हाल किराएदार रंजीत का मकान MS ज्वेलरी वाली Read More...

6/3/2025 7:42:14 PM
सुप्रीम स्कूल का समर कैंप, ऊर्जा और रचनात्मकता से परिपूर्ण, विद्यार्थियों में दिखा गजब का जोश

JIND NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का दूसरा दिन बच्चों के उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर रहा। Read More...

6/3/2025 7:35:27 PM
Vice-Chancellor released the poetry collection of Dr. Mangala

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM ;  Prof. Sushil Kumar Tomar, Vice Chancellor of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, unveiled the poetr Read More...

6/3/2025 7:33:02 PM
18 साल के शिवम भगतजी कर रहे कड़ी तपस्या

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : तिगांव निवासी शिवम भगतजी अनाज मंडी के पास स्थित सीताराम मंदिर में सात दिन की कड़ी तपस्या कर रहे हैं जिसका मूल उद्देश्य क्षेत्र की खुशह Read More...

6/3/2025 7:30:29 PM
सेमी कंडक्टर मिशन में भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ; प्रो. दिनेश कुमार

PALWAL NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भारत सरकार के सेमी कंडक्टर मिशन से कदमताल करते हुए पीजी डिप्लोमा इन सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग शुरू Read More...

6/2/2025 6:57:33 PM
कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर लखन सिंगला बने प्रदेश ऑब्जर्वर

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले दिनों जहां हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस संगठन का चुनाव करने के लिए प्रदेश में 23 ऑब्जर्वरो Read More...

6/2/2025 5:45:09 PM
हरियाणा में 30 जून तक होगी सूरजमुखी की खरीद : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2025 : GAUTAM ;  प्रदेश की 17 सरकारी मंडियों में सूरज मुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत Read More...


Welcome