HARYANA

HindustanVision Tuesday,03 June , 2025
सेमी कंडक्टर मिशन में भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ; प्रो. दिनेश कुमार

PALWAL NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भारत सरकार के सेमी कंडक्टर मिशन से कदमताल करते हुए पीजी डिप्लोमा इन सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग शुरू करेगा। यह प्रोग्राम इस सत्र से शुरू होगा। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार की सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में वरीयता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। देश की कई बड़ी कंपनी इस क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। 

भारत दुनिया में सेमी कंडक्टर निर्माण की धुरी बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका उल्लेख कई बार कर चुके हैं और केंद्र सरकार इस दिशा में बड़ी पहल कर रही है। इसी के दृष्टिगत श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग पर आधारित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यायल में भारत सरकार की प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े कई और नए प्रोग्राम शुरू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से युवाओं को इंडस्ट्री के लिए जॉब रेडी बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को क्रियान्वित करने की दिशा में ही विश्वविद्यालय में शीघ्र एक सेमी कंडक्टर लैब स्थापित करने की भी योजना है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग इंडस्ट्री 4.0 डिपार्टमेंट के अंतर्गत चलाया जाएगा। 

इंडस्ट्री 4.0 डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि यह अपने आप में एक यूनिक प्रोग्राम होगा। दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में स्थापित सेमी कंडक्टर आधारित कई बड़ी कंपनी हमारे साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। वह इंडस्ट्री पार्टनर और प्लेसमेंट के लिहाज से हमारे लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में भारत एक हब के रूप विकसित हो रहा है। आज पूरी दुनिया में सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने के उद्देश्य से यह नया प्रोग्राम शुरू कर रहा है। 

सेमी कंडक्टर मिशन में भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ; प्रो. दिनेश कुमार

More News

6/5/2025 7:11:17 PM
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन पर Read More...

6/5/2025 7:06:03 PM
J.C. Bose University to host One-Day Workshop on ‘Internship Opportunities’

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, is set to host a one-day workshop on ‘Internship Opp Read More...

6/5/2025 7:04:12 PM
विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

PALWAL NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके स Read More...

6/5/2025 6:58:24 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 :  GAUTAM : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस Read More...

6/5/2025 2:23:55 PM
नाईट राइडर फरीदाबाद की टीम ने एस पी एस क्रिकेट ट्राफी जीती

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM ; आज एस पी एस ट्राफी क्रिकेट का फाइनल नाईट राइडर व स्मैशर टीम में अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर 11 में खेला गया जिसमें समाजसेवी Read More...

6/4/2025 6:18:39 PM
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी Read More...

6/4/2025 6:04:30 PM
रेफरमुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को दिया मांगपत्र

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; धरने के 185 वें दिन रेफरमुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी Read More...

6/4/2025 5:02:40 PM
निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को खुद निगम अधिकारी ही लगा रहे हैं पलीता : HSEB वर्कर यूनियन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी में पारदर्शिता लाने के लिये प्रादेशिक कर्मचारियों हेतु विभिन्न विभिन्न विभागों में जिनमे ब Read More...


Welcome