FARIDABAD

HindustanVision Thursday,05 June , 2025
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति/ संस्थानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिजेंद्र सौरोत, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद उपस्थित हुए, उन्होंने इस उपलक्ष्य में संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना किसी एक व्यक्ति कि जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए हर व्यक्ति, हर सामाजिक संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा। प्रकृति को बचाना हर व्यक्ति का  कर्तव्य है।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य डॉ एमपी सिंह द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पांच तत्वों को भी साफ़ रखना होगा। पर्यावरण संकट आज विश्व कि सबसे बड़ी चुनौती है। प्रकृति का दोहन करने वालों पर सरकार द्वारा सख्त सजा नहीं निर्धारित है। जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिवर्ष लाखों पेड़ काट दिए जाते है और जल स्त्रोतों को नष्ट कर दिया जाता है।

पुरषोत्तम सैनी उप अधीक्षक जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा पौधा लगाकर पर्यावरण सरक्षण का सन्देश दिया तथा अपने विचार रखते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

सांसें मुहीम के संस्थापक जसवंत पवार के द्वारा आम जन को पौधा लगाने के लिए जागरूक किया और बताया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी जरूरी है इसलिए हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने बताया जैसे कि माँ बाप अपने बच्चे को बड़ा करते हैं उसी प्रकार से हमे पौधे को अपना बच्चा समझकर उसकी देखभाल करके उसको बड़ा करना चाहिए। उन्होंने यह अपील कि की हर व्यक्ति को अपने माँ बाप के नाम से तथा जन्मदिवस एवं अन्य उपलक्ष्यों पर पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इस अवसर पर  रेडक्रॉस से डॉ राकेश कुमार फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशिल कुमार, सुगम, रामकिशोर, कमल, रामबरन, युवराज एवं अन्य रेडक्रॉस स्टाफ उपस्थित रहे |

रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

More News

6/7/2025 4:20:36 PM
जनकल्याण और संगठन की मजबूती है भाजपा की असली पहचान : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि  & Read More...

6/7/2025 4:15:07 PM
समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच :  शरत अत्री

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 ; GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में 2 जून से 7 जून तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह 7 जून को आयोजित किया गया। Read More...

6/7/2025 4:11:34 PM
मेहंदी की डीजे नाईट के लिये बेटी बचाओ अभियान की महिला विंग की तैयारियाँ पूरी : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM :  बेटी बचाओ अभियान की मीटिगं सैक्टर 10 कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता  में सम्मपन हुई। बैठक को संबोधित करते Read More...

6/7/2025 4:07:15 PM
जो हमारे घर तोड़ते हैं, हम उनके सिंहासन हिला देंगे : कृष्ण जामालपुर

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बिना किसी नोटिस के बुद्ध कॉलोनी (फरीदाबाद) में 300 से अधिक घरों को तोड़ना तानाशाही रवैया – BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष् Read More...

6/7/2025 4:01:18 PM
बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : आदर्श गाँव अटाली के लाल दास मंदिर में बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभ Read More...

6/6/2025 6:36:24 PM
Haryana Education Minister Emphasizes Mandatory Internships; Renames Vice-Chancellors as Kulagurus

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  Haryana Education Minister Shri Mahipal Dhanda emphasized that Higher Educational Institutions in the State must integrate inter Read More...

6/6/2025 6:32:27 PM
हिमालय की चोटियों पर परचम लहराएंगी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की छात्राएं 

PALWAL NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की दो छात्राएं हिमालय की बर्फीली चोटियों पर सेवा और साहस का परचम लहराएंगी। दोनों छात्राओं का चयन Read More...

6/6/2025 6:29:31 PM
के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज में एन.एस.एस. सेल द्वारा पर्यावरण दिवस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद में एन.एस.एस. सेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक् Read More...


Welcome