
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बिना किसी नोटिस के बुद्ध कॉलोनी (फरीदाबाद) में 300 से अधिक घरों को तोड़ना तानाशाही रवैया – BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जामालपुर फरीदाबाद के बुद्ध कॉलोनी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अचानक और बिना किसी पूर्व सूचना के 300 से अधिक गरीब, दलित और मजदूर परिवारों के आशियानों को बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त करना न केवल अमानवीय है, बल्कि पूरी तरह से गैरकानूनी और असंवैधानिक कृत्य है।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जामालपुर ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई सरकार की दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। बिना किसी पुनर्वास योजना, नोटिस या अदालत की स्पष्ट अनुमति के घरों को तोड़ना सीधे तौर पर गरीब जनता के मौलिक अधिकारों पर हमला है।
इस बर्बर कार्रवाई से सैंकड़ों बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग और मजदूर अब सड़कों पर आ गए हैं, जिनके सिर से छत छीन ली गई है। यह सरकार की संवेदनहीनता और 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे की पोल खोलती है। BSP की माँग है कि
1. प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवज़ा दिया जाए।
2. सभी बेघर हुए लोगों को वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए।
3. इस अवैध कार्रवाई की न्यायिक जांच कराई जाए।
4. जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही BSP हरियाणा प्रदेश आगामी दिनों में इस मुद्दे को लेकर फरीदाबाद में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगी और ज़रूरत पड़ी तो विधानसभा तक संघर्ष करेगी।
श्री कृष्ण जामालपुर ने कहा कि BSP गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और मज़दूर वर्ग के हक की लड़ाई हर मंच पर लड़ेगी और ऐसे ज़ुल्म के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी रहेगी।
"जो हमारे घर तोड़ते हैं, हम उनके सिंहासन हिला देंगे!"
इस अवसर परमान्यवर कृष्ण जमालपुर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बसपा,मान्य. नेतराम एडवोकेट प्रदेश प्रभारी बसपा हरियाणा, चौ रतिराम प्रदेश सचिव बसपा हरियाणा,टीकम सिंह गौतम जिला प्रभारी फरीदाबाद,मान्य तरुन अरोड़ा जिला प्रभारी फरीदाबाद,मान्य. मनसा पासवान पूर्व मेयरप प्रत्याशी,
मान्य.कमल दत्त गौतम जिला अध्यक्ष फरीदाबाद, मोहनलाल सम्राट विधानसभा बड़खल प्रभारी कमल किशोर बड़खल विधानसभा अध्यक्ष रामसकल बल्लभगड़ विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया लाल गौतम
मोहम्मद यनुष मेहेर' चंद प्रधान बुद्ध कॉलोनी,सुरेन्द्र सिंह सुखदेव बुद्ध कॉलोनी प्रेम जीत,बुद्ध कॉलोनी
राम बचन यादव जगदीश,& वीरेंद्र विधानसभा अध्यक्ष ओल्ड!
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि & Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 ; GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में 2 जून से 7 जून तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह 7 जून को आयोजित किया गया। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान की मीटिगं सैक्टर 10 कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्मपन हुई। बैठक को संबोधित करते Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बिना किसी नोटिस के बुद्ध कॉलोनी (फरीदाबाद) में 300 से अधिक घरों को तोड़ना तानाशाही रवैया – BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : आदर्श गाँव अटाली के लाल दास मंदिर में बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : Haryana Education Minister Shri Mahipal Dhanda emphasized that Higher Educational Institutions in the State must integrate inter Read More...
PALWAL NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की दो छात्राएं हिमालय की बर्फीली चोटियों पर सेवा और साहस का परचम लहराएंगी। दोनों छात्राओं का चयन Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद में एन.एस.एस. सेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक् Read More...