FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,03 June , 2025
बच्चे का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, फरीदीपुर, लखनऊ से सकुशल बरामद किया बच्चा

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : 30 मई को पुलिस चौकी दयालबाग में कुशमिला देवी निवासी गांव उतलबनकटी जिला गोपालगंज बिहार हाल किराएदार रंजीत का मकान MS ज्वेलरी वाली गली लक्कड़पुर सूरजकुंड ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। उसका एक बेटा विजय उम्र 7 साल है। 29 मई को वह अपने बच्चों को घर पर छोड़कर कंपनी में काम करने के लिए गई थी। जब शाम को घर वापस आई तो उसका बेटा विजय (7) घर पर नहीं मिला। जिसको काफी तलाश किया परंतु कोई सुराग नहीं लगा। उसके बेटे विजय का किसी ने अपहरण कर लिया है, जिस पर थाना सूरजकुंड में अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने बच्चे की तलाश के प्रयास करते हुये क्षेत्र के लगभग 60/70 सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। जिनसे पता चला कि 29 मई को समय करीब 3:15 बजे दिन के समय मैन मार्केट शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर के पास बच्चे के साथ एक नामालूम व्यक्ति बातचीत कर रहा था तथा कुछ समय बाद वह बच्चा उस व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने फुटेज के आधार पर उस नामालूम व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर अभियोग में कार्रवाही के लिए अपराध शाखा NIT को नियुक्त किया गया। जिस पर अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चे विजय को AK मार्केट नियर हनुमान मंदिर फरीदीपुर, जिला लखनऊ से सकुशल बरामद कर आरोपी मंगलदास वासी किरायेदार AK मार्केट नियर हनुमान मंदिर फरीदीपुर थाना दुबग्गा जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है तथा घटना से चार-पांच दिन पहले अपने भाई के पास लक्कड़पुर में आया था। इस दौरान आरोपी ने यहां पर लेबर का काम भी किया। आरोपी का कोई बच्चा नही है, उसको अपने सहारे के लिए बच्चा चाहिए था, इसलिए उसने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसको अपने साथ जिला लखनऊ में अपने किराए के मकान में ले गया।

आरोपी को अधिक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बच्चे का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, फरीदीपुर, लखनऊ से सकुशल बरामद किया बच्चा

More News

6/5/2025 7:11:17 PM
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन पर Read More...

6/5/2025 7:06:03 PM
J.C. Bose University to host One-Day Workshop on ‘Internship Opportunities’

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, is set to host a one-day workshop on ‘Internship Opp Read More...

6/5/2025 7:04:12 PM
विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

PALWAL NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके स Read More...

6/5/2025 6:58:24 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 :  GAUTAM : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस Read More...

6/5/2025 2:23:55 PM
नाईट राइडर फरीदाबाद की टीम ने एस पी एस क्रिकेट ट्राफी जीती

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM ; आज एस पी एस ट्राफी क्रिकेट का फाइनल नाईट राइडर व स्मैशर टीम में अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर 11 में खेला गया जिसमें समाजसेवी Read More...

6/4/2025 6:18:39 PM
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी Read More...

6/4/2025 6:04:30 PM
रेफरमुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को दिया मांगपत्र

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; धरने के 185 वें दिन रेफरमुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी Read More...

6/4/2025 5:02:40 PM
निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को खुद निगम अधिकारी ही लगा रहे हैं पलीता : HSEB वर्कर यूनियन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी में पारदर्शिता लाने के लिये प्रादेशिक कर्मचारियों हेतु विभिन्न विभिन्न विभागों में जिनमे ब Read More...


Welcome