FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,03 June , 2025
18 साल के शिवम भगतजी कर रहे कड़ी तपस्या

FARIDABAD NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM : तिगांव निवासी शिवम भगतजी अनाज मंडी के पास स्थित सीताराम मंदिर में सात दिन की कड़ी तपस्या कर रहे हैं जिसका मूल उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली व ग्रामीणों को दीर्घायु एवं स्वास्थ्य प्रदान करना है।
शिवम भगतजी की उम्र अभी मात्र 18 वर्ष है लेकिन वह क्षेत्र की खुशहाली के लिए सात दिन अखंड खड़ी तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से भगवान की आराधना में लीन हैं और उन्हें तपस्या करके असीम शांति प्राप्त होती है। शिवम भगतजी ने बताया कि अपने गुरु जी की प्रेरणा से वह खड़े होकर सात दिन की अखंड तपस्या कर रहे हैं जिसका लाभ क्षेत्र की खुशहाली के लिए दान देंगे। उन्होंने बताया कि गांव के मंदिर में बड़ी संख्या में लोग जुड़ते हैं, जिनकी संगत में वह तपस्या कर रहे हैं। बता दें कि जेठ के महीने में इस प्रकार की तपस्याओं का बड़ा महत्व माना जाता है। ग्रामीण अंचल में धूना रमाकर और खड़े होकर अखंड तपस्या करने को ग्रामीण अपना खुला समर्थन देते हैं।
ग्रामीण यहां आकर युवा शिवम भगतजी को धन्यवाद भी कर रहे हैं और उनकी बलाएं भी ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिवम कड़ी तपस्या कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए जो तप कर रहे हैं इसका फल उन्हें भगवान अवश्य देंगे।
लोगों के बीच 18 वर्ष के शिवम भगत की तपस्या चर्चा का केंद्र है, जिनके दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर के गांव से यहां पर चलकर पहुंच रहे हैं। यह तपस्या पांच जून को पूर्ण होगी जिस दिन विशाल भंडारा, परिक्रमा और भजन का आयोजन होगा। उम्मीद है कि इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

18 साल के शिवम भगतजी कर रहे कड़ी तपस्या

More News

6/5/2025 7:11:17 PM
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन पर Read More...

6/5/2025 7:06:03 PM
J.C. Bose University to host One-Day Workshop on ‘Internship Opportunities’

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, is set to host a one-day workshop on ‘Internship Opp Read More...

6/5/2025 7:04:12 PM
विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

PALWAL NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके स Read More...

6/5/2025 6:58:24 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 :  GAUTAM : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस Read More...

6/5/2025 2:23:55 PM
नाईट राइडर फरीदाबाद की टीम ने एस पी एस क्रिकेट ट्राफी जीती

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM ; आज एस पी एस ट्राफी क्रिकेट का फाइनल नाईट राइडर व स्मैशर टीम में अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर 11 में खेला गया जिसमें समाजसेवी Read More...

6/4/2025 6:18:39 PM
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी Read More...

6/4/2025 6:04:30 PM
रेफरमुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को दिया मांगपत्र

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; धरने के 185 वें दिन रेफरमुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी Read More...

6/4/2025 5:02:40 PM
निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को खुद निगम अधिकारी ही लगा रहे हैं पलीता : HSEB वर्कर यूनियन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी में पारदर्शिता लाने के लिये प्रादेशिक कर्मचारियों हेतु विभिन्न विभिन्न विभागों में जिनमे ब Read More...


Welcome