HARYANA

HindustanVision Tuesday,03 June , 2025
सुप्रीम स्कूल का समर कैंप, ऊर्जा और रचनात्मकता से परिपूर्ण, विद्यार्थियों में दिखा गजब का जोश

JIND NEWS 03 JUNE 2025 : GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का दूसरा दिन बच्चों के उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर रहा। गर्मी की छुट्टियों में सीखने की ललक और प्रतिभा को निखारने की दिशा में यह कैंप एक सार्थक प्रयास बनकर सामने आ रहा है।
दिन की शुरुआत प्रार्थना और योग सत्र के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने तन-मन की एकाग्रता और सकारात्मकता का अभ्यास किया। इसके पश्चात बच्चों ने क्रमशः नृत्य, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, सुलेख, पब्लिक स्पीकिंग और मनोरंजक खेलों में भाग लिया। हर गतिविधि को बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कैंप केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास का भी माध्यम बन रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र त्रिपाठी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य है कि  विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच मिले जहाँ वे खुलकर सोच सकें, सीख सकें और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें। यह समर कैंप उनके भीतर नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा यहाँ से कुछ नया सीखकर जाए – न केवल कला के रूप में, बल्कि एक बेहतर इंसान के रूप में भी।" कार्यक्रम समन्वयक एवं संगीत शिक्षक डॉ. मोहित बब्बर ने कहा,समर कैंप बच्चों को उनकी दैनिक पढ़ाई से हटकर खुद को जानने, अपनी रचनात्मकता को पहचानने और उसे निखारने का अवसर देता है। संगीत और अन्य कलात्मक  गतिविधियाँ बच्चों में आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और भावनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे छात्र हर गतिविधि में गंभीरता और लगन से भाग ले रहे हैं। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हँसी, रचनात्मकता और ऊर्जा से गुंजायमान रहा। प्रत्येक गतिविधि को प्रशिक्षकों द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से कराया गया, जिससे बच्चों को समुचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। समर कैंप का यह दूसरा दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और आगे आने वाले दिनों में और भी नए अनुभवों का विद्यार्थियों को इंतज़ार है।

 

 

सुप्रीम स्कूल का समर कैंप, ऊर्जा और रचनात्मकता से परिपूर्ण, विद्यार्थियों में दिखा गजब का जोश

More News

6/5/2025 7:11:17 PM
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन पर Read More...

6/5/2025 7:06:03 PM
J.C. Bose University to host One-Day Workshop on ‘Internship Opportunities’

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, is set to host a one-day workshop on ‘Internship Opp Read More...

6/5/2025 7:04:12 PM
विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

PALWAL NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके स Read More...

6/5/2025 6:58:24 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 :  GAUTAM : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस Read More...

6/5/2025 2:23:55 PM
नाईट राइडर फरीदाबाद की टीम ने एस पी एस क्रिकेट ट्राफी जीती

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM ; आज एस पी एस ट्राफी क्रिकेट का फाइनल नाईट राइडर व स्मैशर टीम में अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर 11 में खेला गया जिसमें समाजसेवी Read More...

6/4/2025 6:18:39 PM
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी Read More...

6/4/2025 6:04:30 PM
रेफरमुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को दिया मांगपत्र

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; धरने के 185 वें दिन रेफरमुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी Read More...

6/4/2025 5:02:40 PM
निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को खुद निगम अधिकारी ही लगा रहे हैं पलीता : HSEB वर्कर यूनियन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी में पारदर्शिता लाने के लिये प्रादेशिक कर्मचारियों हेतु विभिन्न विभिन्न विभागों में जिनमे ब Read More...


Welcome