FARIDABAD

HindustanVision Friday,10 January , 2025
दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है बीजेपी सरकार : जगदीश भाटिया 

FARIDABAD NEWS 10 JAN 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी की व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं  व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजिस्टर्ड ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  जगदीश भाटिया ने कहां है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने देश की राजधानी का  बेड़ागर्क कर दिया है. दिल्ली की जनता उनसे बेहद परेशान है यही वजह है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को बड़े स्तर पर बहुमत मिलने जा रहा है. श्री भाटिया ने कहा कि सीधे तौर पर दिल्ली में बीजेपी की आंधी चल रही है. देश और दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण भरोसा है. इसलिए दिल्ली की हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं. श्री भाटिया ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद के  सांसद कृष्ण पाल गुर्जर को भी दक्षिण दिल्ली की पांच सीटों को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. और पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि श्री गुर्जर इन पांचो सीटों पर बीजेपी का परचम लहराएंगे. श्री भाटिया ने कहा कि कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से भी लगातार तीन बार सांसद बने हैं और वह अब दिल्ली की इन पांचो सीटों को जीतने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. श्री भाटिया ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मोदी कैबिनेट के सबसे भरोसेमंद मंत्री है और यही वजह है कि उन्हें पश्चिमी दिल्ली की 5 सीटों को जीतने के लिए विशेष तौर पर जिम्मेदारी दी गई है और श्री गुर्जर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाकर इन पांचो सीटों को बीजेपी की झोली में डालने जा रहे हैं. श्री भाटिया ने कहा कि मैं मतदान से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहा हूं क्योंकि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है बीजेपी सरकार : जगदीश भाटिया 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome