- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,17 October , 2021
NEW DELHI NEWS 17 OCT 2021 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है। पिछले कुछ सालों से सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अच्छा खासा नाम कमाया है। इसके साथ-साथ बहुत शोहरत भी कमाई है। सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
2 जून 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी माता का नाम पूनम सिन्हा हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी सक्रिय राजनेता हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म “दबंग” से की थी। सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने करोड़ों का कारोबार भी किया था।सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। दर्शक फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। सुपरहिट फिल्म “दबंग” में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। सोनाक्षी के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि इनकी जोड़ी सिर्फ सलमान खान के साथ ही जमती है।
34 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। हर कोई सोनाक्षी सिन्हा को बतौर अभिनेत्री के रूप में देखना अधिक पसंद करता है। उनको लेकर ऐसा कहा जाता है कि यह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अभिनय के दौरान भी अपनी भारतीय संस्कृति का ध्यान रखती हैं और यह कोई भी इस प्रकार का किरदार नहीं निभाती हैं, जिससे भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचे। वैसे देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा ज्यादातर फिल्मों में साड़ी पहनी हुई ही नजर भी आती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले कुछ समय से सिर्फ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ही चर्चे हर तरफ हो रहे हैं क्योंकि ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं, जिसकी वजह से हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा किसके संग शादी रचाने वाली हैं।
खबरों में यह बात हो रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। जब बात खान परिवार की बहू बनने की हो तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है। जी हां, वह हैं सलमान खान, परंतु सोनाक्षी सिन्हा जिस इंसान से विवाह करने वाली हैं वह सलमान खान नहीं हैं बल्कि खान परिवार का ही कोई दूसरा सदस्य है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान के साले साहब बंटी सचदेवा के रिलेशनशिप में हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंधना चाहती हैं।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...