UTTAR PRADESH

HindustanVision Monday,04 March , 2024)
आपस में भाईचारा बना लो तो मांगने वाले नही देने वाले बन जाओगे : लक्ष्य

LUCKNOW NEWS 04. MARCH 2024 : GAUTAM ;  भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) के युथ कमांडरों ने लखनऊ के मॉल फलमंडी में बहुजन भाईचारा सम्मेलन का आयोजन लक्ष्य यूथ कमांडर अखिलेश गौतम के नेतृत्व में किया जिसमे मौसम खराब होने के बावजूद बहुजन समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

आपस में भाईचारा बना लो तो मांगने वाले नही देने वाले बन जाओगे अर्थात बहुजन समाज में भाईचारे का बहुत बड़ा अभाव है यही बहुजन समाज की दुर्दशा का मुख्य कारण है अगर बहुजन समाज के लोग इसको समझ लें और समाज में भाईचारा बना लें तो समाज एकजुट हो जायेगा  और परिणाम स्वरूप बहुजन समाज के लोगो के जीवन में बदलाव आ जायेगा यह बात लक्ष्य के चीफ कमांडर डॉ. खजान सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कही।

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने समाज की इस समस्या को अच्छे से समझा और उस पर काम किया अर्थात समाज के एक-एक व्यक्ति को समझाकर देश के मांगने वालों को देने वाली पंक्ति में खड़ा कर दिया अर्थात देश की राजनीति को हिला कर रख दिया था और देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में चार-चार बार सरकार बनाई।

लक्ष्य कमांडरों ने बताया कि वे ऐसे बहुजन भाईचारा सम्मेलन निरंतर समाज में करते रहेंगे जिसके माध्यम से बहुजन समाज अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

लक्ष्य कमांडरों ने बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के संघर्षों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शोषण का मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही। इस सम्मेलन की मुख्य टीम में लक्ष्य यूथ कमांडर अखिलेश गौतम, राहुल राव, संजय रावत, अजय बौद्ध, रिंकल प्रयादर्शी, जितेंद्र कुमार, डॉ दीपेंद्र गौतम, प्रदीप बौद्ध में शामिल रहे।

 

आपस में भाईचारा बना लो तो मांगने वाले नही देने वाले बन जाओगे : लक्ष्य

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome