DELHI

HindustanVision Sunday,06 May , 2018)
J&K: शोपियां में बड़ी कामयाबी, आतंकी बने असिस्टेंट प्रोफेसर और बुरहान के करीबी समेत चार ढेर

J&K News, 06 May  2018  ; जम्मू कश्मीर के शोपियां के बडगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर सदाम पद्दार और उसके दो साथियों बिलाल मौलवी और आदिल समेत 5 आतंकियों मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक कश्मीर विश्वविद्यालय का असिस्टेंट प्रोफेसर भी है। फायरिंग में पुलिसकर्मी अनिल कुमार और 44 आरआर का एक जवान जख्मी हुआ है। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने जानकारी दी की पांच आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां के जैनापुरा इलाके में बडीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।

एसएसपी शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हमने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। अभी आतंकियों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है।हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए आतंकियों में हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर सद्दाम पादर भी है। सुरक्षाबलों ने सद्दाम के साथ बिलाल मौलवी और आदिल मलिक को भी घेर लिया था। सद्दाम पादर हिज्बुल का शीर्ष आतंकी कमांडर है और वह बुरहान ब्रिगेड में शामिल एकमात्र जीवित हिज्बुल कमांडर है।

आतंकियों में  कश्मीर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भी शामिल

गौरतलब है कि कश्मीर विश्वविद्यालय में सोशियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद रफी बट गत शुक्रवार को नमाज केबाद से ही लापता था। उसकी गुमशुदगी को लेकर गत शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों, प्रोफेसरों व उसके परिजनों ने एक प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने भी उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी थी। एसएसपी शोपियां ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर को सरेंडर के लिए मनाने के इरादे से उसके परिजनों की भी मदद ली जा रही थी।

बता दें कि इन दिनों राज्य में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। शनिवार को भी आतंकियों ने राजधानी में दरबार (नागरिक सचिवालय) खुलने के मौके पर छत्ताबल इलाके में एक बड़े आतंकी हमले की कोशिश की थी, लेकिन वे इसमें नाकाम रहें। सुरक्षालों ने हमला करने आए तीनों आतकियों को मार गिराया था।

इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस बीच, मुठभेड़ में फंसे आतंकियों को बचाने के लिए मुठभेड़ स्थल पर जमा पत्थरबाजों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में एक पत्थरबाज की मौत हो गई, जबकि तीन प्रेस फोटोग्राफर समेत 25 लोग जख्मी हो गए थे।

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को लगातार अपने तंत्र से खबर मिल रही है कि अपने कैडर के लगातार मारे जाने से हताश आतंकी संगठन सोमवार सात मई को श्रीनगर में नागरिक सचिवालय जिसे स्थानीय स्तर पर दरबार कहते हैं, के खुलने के मौके पर या उससे पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी साजिश को नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबल लगातार श्रीनगर के भीतरी और बाहरी इलाकों में आतंकियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।

J&K: शोपियां में बड़ी कामयाबी, आतंकी बने असिस्टेंट प्रोफेसर और बुरहान के करीबी समेत चार ढेर

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome