- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,23 September , 2026
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित चक्रवर्ती, डॉ. शेखर शर्मा, डॉ. मनोज, डॉ. अविनाश कुमार एवं डॉ. राकेश सरवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयुष विभाग की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. संदीप योगाचार्य, डॉ. सार्थक वर्मा, फार्मेसी ऑफिसर मुकेश गुप्ता, फार्मासिस्ट हयात खान, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी ओमप्रकाश, डॉ. राणा तथा आयुष विभाग के अन्य सहयोगियों ने सहभागिता की।
अपने संबोधन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने उपस्थित बीमित व्यक्तियों एवं लाभार्थियों को आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद अपने बीमित व्यक्तियों एवं लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार-विहार, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया।
आयुष विभाग की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ज्योति शर्मा ने बदलते मौसम एवं विभिन्न संक्रमणों से होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं तथा उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम में बार-बार होने वाले बदलाव के कारण शरीर पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ सकते हैं, जिससे पानी की कमी, पाचन संबंधी समस्याएं, अपच, श्वसन संबंधी विकार, थकान एवं सिरदर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने उचित आहार-विहार तथा औषधीय वनस्पतियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
डॉ. संदीप योगाचार्य ने आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया तथा रोगियों को विशेष स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित चक्रवर्ती तथा दूसरे दिन संयुक्त निदेशक श्री दुष्यंत पांडे ने उपस्थित बीमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद दिवस के महत्व के संबंध में संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीमित व्यक्तियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में महत्व के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. संदीप योगाचार्य ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा रोगियों के लिए नियमित रूप से योग चिकित्सा सत्र संचालित किए जाते हैं, जिनमें अस्पताल के विभिन्न विभागों से रोगियों को योगाभ्यास के लिए भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त, योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर योग कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आयुष विभाग में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी एवं पंचकर्म की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल परिसर स्थित ‘चरक वाटिका उद्यान’ में विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधे एवं वृक्ष लगाए गए हैं, जिनमें तुलसी, लौंग, अजवाइन, मरुआ, गुडुची, अडूसा, एलोवेरा, मदार, अमलतास, कचनार, नींबू, आंवला, करौंदा, अमरूद, पपीता, जामुन, नीम एवं शीशम आदि शामिल हैं।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के रोगियों एवं उपस्थित लोगों को तुलसी के औषधीय गुणों एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्वारा उपस्थित बीमित व्यक्तियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी आयुष विभाग द्वारा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक एवं समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना रहा।
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोज Read More...
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...
1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...
- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश
- सड़क पर अभ
Read More...
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...