FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,23 September , 2026
शिरडी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष और मनोरंजक अनुभव का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से क्लब के प्रेसिडेंट  पवन सिंगल की अध्यक्षता में सिल्वर सिटी मॉल में स्कूल के 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर साई धाम के अध्यक्ष  संदीप गुप्ता तथा शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा भी उपस्थित रहीं। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ पूरी फिल्म देखी और बच्चों के उत्साह में सहभागी बने।

रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति की ओर से बच्चों के लिए फिल्म के साथ-साथ स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और इस विशेष आयोजन को एक यादगार अनुभव के रूप में महसूस किया। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन श्री संदीप सिंघल जी का विशेष योगदान रहा। साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार की ओर से श्री संदीप सिंघल जी का विशेष हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों और सहयोग से बच्चों के लिए यह सुंदर अवसर संभव हो सका।

साई धाम के संस्थापक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश देने वाली गतिविधियों से जोड़ना उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म बच्चों में सकारात्मक सोच, साहस, संस्कार और अच्छे मूल्यों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।

शिरडी साईं बाबा स्कूल परिवार ने रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति, प्रेसिडेंट पवन सिंगल, संदीप गुप्ता एवं विशेष रूप से  संदीप सिंघल का बच्चों के लिए इस सुंदर पहल और सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया। साई धाम एवं शिरडी साईं बाबा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

शिरडी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

More News

9/23/2026 4:13:37 PM
संतान में श्रीकृष्ण के संस्कार: देवकी का संकल्प और यशोदा का समर्पण ज़रूरी : अंजलि आर्या

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...

9/23/2026 4:10:45 PM
श्री राम शरण भाटिया की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम

1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...

9/23/2026 4:05:33 PM
ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रेट प्रॉब्लम, अधिकारियों ने 'पट्टिका' लगाकर कर दिया गजब समाधान 

- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश  
- सड़क पर अभ Read More...

9/23/2026 4:00:51 PM
शिरडी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...

9/23/2026 3:57:47 PM
पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी में श्याम बाबा भजन से सबको भावविभोर किया 

गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...


Welcome