- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,23 September , 2026
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में मंगलवार, 22 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन पं. गोविंद पाठक ने किया, जबकि भजन गायक योगेश प्रजापति ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पं. कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गणेश वंदना जय गणेश जय गणेश देवा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात क्रमशः भर दे रे श्याम झोली भर दे, प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केस, जब से देखा तुम्हें जाने क्या हो गया, आ रहा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है तथा तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंग जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
विशेष रूप से भर दे रे श्याम झोली भर दे भजन ने श्रद्धालुओं को गहरे भाव में डुबो दिया और पूरे पंडाल में श्याम बाबा के जयघोष गूंज उठे।
पूरे पंडाल में जय राम और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण बना, जिसने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...
1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...
- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश
- सड़क पर अभ
Read More...
रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...