FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,23 September , 2026
संतान में श्रीकृष्ण के संस्कार: देवकी का संकल्प और यशोदा का समर्पण ज़रूरी : अंजलि आर्या

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुषी बहन अंजलि आर्या ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग की दिव्य व्याख्या की।

अंजलि आर्य ने कहा कि परमेश्वर संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी हैं और उनकी छत्रछाया से ही संसार में सब प्राणी तथा दिव्य आदर्श व्यक्तित्व जन्म लेते हैं। उन्होंने "मन मोड़ा फिर डर नहीं, कोई दूर प्रभु का घर नहीं" भजन के माध्यम से समझाया कि मन को सद्मार्ग पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कार बेहद आवश्यक हैं।

उन्होंने "माता निर्माता भवति" के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि माता ही बच्चे के चरित्र, संस्कारों और जीवन की पहली मुख्य रचयिता होती है। एक श्रेष्ठ संतान के निर्माण के लिए देवकी जैसा दृढ़ संकल्प और यशोदा जैसा निस्वार्थ समर्पण अनिवार्य है।

वासुदेव और देवकी के वैदिक विवाह को प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि देवकी की माता ने बताया कि गृहणी परिवार की नींव है, उन्हें मर्यादा और धर्म पर चलने की प्रेरणा दी थी,  लेकिन संस्कारों की कमी से आज परिवार टूट रहे हैं।

कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि विवाह के बाद जब कंस स्वयं रथ चलाकर जा रहा था, तब एक गंभीर वाणी (आकाशवाणी) सुनी कि देवकी की आठवीं संतान आपके विनाश का कारण बनेगी। क्रोधित कंस ने देवकी पर तलवार उठा ली, तब वासुदेव ने संतान सौंपने का वचन देकर उनके प्राण बचाए। कंस ने दोनों को कारागार में डाल दिया। देवकी की संतानों को कंस ने निर्दयतापूर्वक मार डाला। 

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को घनघोर वर्षा, आंधी-तूफान और आधी रात में देवकी की संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। वासुदेव नवजात कृष्ण को सुरक्षित गोकुल में माता यशोदा के पास छोड़ उनकी नवजात कन्या को साथ लेकर वापिस कारागार में लौट आए।

श्रीकृष्ण के जन्म का समाचार मिलते ही संपूर्ण ब्रजमंडल में आनंद की लहर दौड़ गई। नंद बाबा ने इस पावन अवसर पर गौमाता, स्वर्ण और वस्त्रों का मुक्त हस्त से दान किया।  विदुषी अंजलि आर्या ने कहा कि श्रीकृष्ण का बाल रूप और उनके वैदिक आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य और मर्यादा पालन का संदेश देते हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान प्रवीण गोयल ने कथा वाचिका अंजलि आर्या सहित कथा श्रवण करने आए नंदलाल कालरा, वसु मित्र सत्यार्थी,  कर्मचंद शास्त्री, जितेन्द्र सरल, महेश आर्य, अशोक गर्ग, सत्यप्रकाश भारद्वाज, विमला ग्रोवर, चंद्रमणि, विनोद बाला, सरला गुप्ता तथा विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारी राजीव आर्य, सुभाष नागपाल,  आरके आर्य सहित सभी सदस्यों ने व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया।

संतान में श्रीकृष्ण के संस्कार: देवकी का संकल्प और यशोदा का समर्पण ज़रूरी : अंजलि आर्या

More News

9/23/2026 4:13:37 PM
संतान में श्रीकृष्ण के संस्कार: देवकी का संकल्प और यशोदा का समर्पण ज़रूरी : अंजलि आर्या

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय 'योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा' के दूसरे दिन कथावाचिका विदुष Read More...

9/23/2026 4:10:45 PM
श्री राम शरण भाटिया की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम

1995 से थैलेसीमिया सेवा से जुड़े रहे श्री भाटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि — परिवार ने उनके सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM Read More...

9/23/2026 4:05:33 PM
ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रेट प्रॉब्लम, अधिकारियों ने 'पट्टिका' लगाकर कर दिया गजब समाधान 

- बादशाहपुर-ददसिया रोड़ की बदहाल सड़कें और सीवर ओवरफ्लो से एक साल से परेशानी
- सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियां बनी अधिकारियों की लगाई विकास पट्टिका, ग्रामीणों में आक्रोश  
- सड़क पर अभ Read More...

9/23/2026 4:00:51 PM
शिरडी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति ने बच्चों के लिए किया विशेष फिल्म शो का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM : शिरडी साईं बाबा स्कूल, साई धाम के Read More...

9/23/2026 3:57:47 PM
पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी में श्याम बाबा भजन से सबको भावविभोर किया 

गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 23 SEP 2026 : GAUTAM ; महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्स Read More...

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...


Welcome